रुद्रपुर फोरेंसिक साइंस लैब मे कार्यशाला का आयोजन रुद्रपुर के भदईपुरा स्थित फोरेंसिक सांईस लेबोरेटरी मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

Spread the love

रुद्रपुर फोरेंसिक साइंस लैब मे कार्यशाला का आयोजन

रुद्रपुर के भदईपुरा स्थित फोरेंसिक सांईस लेबोरेटरी मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

जिसकी अध्यक्षता संयुक्त निदेशक डॉ दयाल शरण ने की।कार्यशाला मे महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बरेली से दर्जनों छात्र रुद्रपुर पहुचे।जहाँ डॉ दयाल शरण द्वारा छात्र छात्राओं को एक दिवसीय कार्यशाला में फोरेंसिक अध्ययन से भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के योगदान को बताया गया ।
महाराजा अग्रसेन बरेली विश्वविध्यालय से लगभग पचास एम एस सी के विध्यार्थियों ने फोरेंसिक से सम्बन्धित विषयों, फोरेंसिक का न्यायालय में उपयोग, घटनास्थल पर इसका प्रयोग और क्रिमिनल्स को सजा दिलाने में फोरेंसिक की महत्वपूर्ण भूमिका के विषयों में संयुक्त निदेशक डॉ.दयाल शरण की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया।और आज हमारे देश में हर फिल्ड में सांईस का उपयोग हो रहा है ,कैरियर के लिहाज से सांईस की पकड़ लगातार बढ़ रही है।फोरेंसिक सांईस इसका सटीक उदाहरण है।ये घटना की जड़ तक पहुंचे के लिए नई नई तकनीकों के माध्यम से सबूतों की जांच कर अपराधियों को पकड़ने और सही न्याय दिलाने में सहायक होते हैं।साथ ही इसके लिए क्राइम सीन ,ब्लड सेंपलिंग, डीएनए, प्रोफाइलिंग,नई टेक्निकस के बारे में रिसर्च आदि की जांच करते हैं आदि की जिज्ञासा भरी जानकारी दी।इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी डॉ.रेनू शरण ने अपने उध्वोधन में कहा कि फोरेंसिक सांईस के अध्ययन और प्रशिक्षण से विधार्थियों को भविष्य निर्माण में सहायता प्रदान होती है साथ ही श्रीमद्भागवत गीता ,सनातन संस्कृति और वेदों के अध्ययन और मंत्रोंच्चारण से एक नई ऊर्जा का संचार होता है।और हमारी भारत सरकार द्वारा हर प्रदेश में फोरेंसिक सांईस के अध्ययन हेतु हर राज्य में नेशनल फोरेंसिक सांईस यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही है।जल्द ही उत्तराखंड राज्य में भी नेशनल फोरेंसिक सांईस यूनिवर्सिटी खुलने की सम्भावना है।जो उत्तराखंड के छात्र छात्राओं के भविष्य निर्माण में सहायक होगी।ज्योलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ.नीतू शर्मा ने संयुक्त निदेशकः डॉ दयाल शरण का आभार प्रकट किया।कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का होना छात्र छात्राओं के लिए बहुत आवश्यक है।
इस अवसर पर वैज्ञानिक हेमंत होलकर एस आई पुनीता बलौदी,एम सी जौशी,प्रेरणा, हरीश,डॉ एके शर्मा, डॉ पूजा, धीरज शरण एंव समस्त स्टाफ मौजूद थे ।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

नवरात्रि के पूर्व संध्या माँ ज्वाला देवी की ज्योत पहुंची रूद्रपुर, विधायक शिव अरोरा ने दर्शन कर लिया आशिर्वाद

विधायक शिव अरोरा ने अजय भट्ट के पक्ष मे सुभाष कॉलोनी मे नुककड़ सभा को किया सम्बोधित, भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील