रुद्रपुर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण

Spread the love

महिला सुरक्षा को सभी औद्योगिक इकाई में बने शिकायत निवारण प्रकोष्ठ

 

– राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष ने सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया

 

– कामकाजी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 

सितारगंज। राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। मौके पर वहां कार्य कर रही महिलाओं से बातचीत की। कुछ कंपनियों में विशाखा गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। जिस पर उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए इकाइयों में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश दिए और इसकी तत्काल सूचना से अवगत कराने को कहा।

 

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने सिडकुल क्षेत्र में विविन कंपनी का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से कंपनी में हड़कंप मच गया। उन्होंने कंपनी में जाकर सीधे वहां कार्य कर रही महिलाओं से बातचीत की और उनसे उनके कार्य आदि के बारे में जानकारी ली। अधिकतर महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं दिखी। उन्हें विशाखा गाइडलाइन आदि के बारे में कुछ पता नही था।उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व कानूनी जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि सभी कंपनियां अपने वहां आवश्यक रूप से आपातकालीन नंबर, महिला हेल्पलाइन आदि नंबर चस्पा करें ।ताकि किसी भी महिला के साथ कोई उत्पीड़न, शोषण या कार्य के दौरान बुरा बर्ताव होता है तो वह आपातकालीन नंबरों पर फोन कर शिकायत कर सकती है। वही सभी कंपनी में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन करें और समय-समय पर उसकी बैठक करें। इसके लिए अपना रजिस्टर मेंटेन करें। इस शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के जरिए महिलाओं की समस्या तो सुनें ही वही इन कामकाजी महिलाओं को उनके अधिकारों की भी जानकारी दें। अगर काउंसलिंग की जरूरत हो वह भी कराएं। इस दौरान कंपनी के जनरल मैनेजर मैनेजर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

पूर्व विद्यायक ठुकराल एवम वरिष्ट अधिवक्ता दिबाकर पाण्डे ने किया रोलर स्केटिंग कार्यक्रम का समापन

मेयर रामपाल सिंह ने नगर वाशियो से की यह अपील गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग एकत्र करें और निगम टीम को दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *