रुद्रपुर के मेट्रो पोलिस में बबाल, दो पक्षों के बीच चली गोली एक की मौत,पुलिस कर रही जांच

रुद्रपुर। जब खुशी के मौके पर लोग दीवाली में दिए जला रहे पटाखे फोड रहे थे तो एक परिवार की खुशियां मातम में बदली गई थी ।रुद्रपुर के  सिडकुल पुलिस चौकी की मेट्रोपोलिस कालोनी में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गोलियां की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। गोलियों की तड़तड़ाहट से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही। फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात सिडकुल की मेट्रोपोलिस कालोनी में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गोलियां की तड़तड़ाहट की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। तब तक हमलावर भागने में सफल हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर कर दिया। वहां से भी उसे बरेली रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही। दोनों पक्ष यूपी के थाना बिलासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सीओ के मुताबिक मरने वाले का नाम दलजीत सिंह है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा के आवास पर जनकपुरी की तर्ज पर हुआ श्रीराम बारात का भव्य स्वागतमुख्य रामलीला की राम बरात का विधायक आवास पर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा विधायक आवास

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

माटकोटा फार्म शिव मंदिर में गत रात्रि मां भगवती का विशाल जागरण एवं आज भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

पढिए..रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में एक पति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर उतारा मौत के घाट, मां को भी किया मारने का प्रयास