राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 74 सर्विस लाइन पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों से हो रही फ्रेंड्स कालोनीवासियो की समस्या,

Spread the love

मौके पर पहुंचे विधायक शिव अरोरा सम्बंधित अधिकारियों से की वार्ता

 

 रुद्रपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 74 फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लाइन पर ट्रक चालकों द्वारा अवैध रूप से ट्रकों को पार्क करने से फ्रेंड्स कालोनी व अन्य क्षेत्रवासियों को हो रही समस्या के निमित विधायक शिव अरोरा ने स्थानीय पार्षद व कालोनीवासियों के साथ जाकर मोके की स्थिति को जाना व तत्काल रुद्रपुर SDM सहित ट्रैफिक इंचार्ज टी आई से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर स्थिति को सुधारने को कहा जिसपर मौके पर CPU कर्मियों को अवैध रूप से खड़े ट्रकों हटाने व भविष्य में ऐसी स्थिति न हो उसके लिये निर्देशित किया । इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से सर्विस रोड पर अनावश्यक रूप से ट्रकों का खड़े होने से जाम जैसी स्थिति व आस पास के क्षेत्र वालो को समस्या हो रही थी जिसको देखते हुए आज मोके पर आ के स्थिति को देखा और सम्बंधित अधिकारियों को व्यवस्था ठीक करने हेतु वार्ता की। इस दौरान पार्षद रजनी रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र श्रीधर, शेलेन्द्र रावत व अन्य कालोनीवासी मौजूद रहे।

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

धामी का फैसला विधायकों के साथ जनता का भी सम्मानः मिगलानी

अवैध तमंचों के साथ 02 युवक ट्रांजिट कैम्प पुलिस की गिरफ्त में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *