धामी का फैसला विधायकों के साथ जनता का भी सम्मानः मिगलानी

Spread the love

राजीव गौड़ रूद्रपुर। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधायकों से प्रस्ताव मांगने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कदम बताया है। साथ ही मिगलानी ने केदारनाथ रोप वे को मंजूरी मिलने को भी राज्य हित के लिए बड़ा कदम बताया है। मीडिया को जारी बयान में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी युवा सोच और विकासोन्मुखी विचारधारा का परिचय दिया है। सीएम धामी ने अपनी राजनैतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए पक्ष और विपक्ष के विधायकों से प्रदेश के हित में सुझाव मांगने का जो फैसला लिया है वह स्वागत योग्य है। श्री मिगलानी ने कहा कि इस फैसले से राज्य का समावेसी विकास होगा और उत्तराखण्ड को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का सपना भी साकार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सबका साथ सबका विकास की विचारधारा को और मजबूत करने का काम किया है। सभी विधायकों से उनके क्षेत्र की दस महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं की सूची मांग कर मुख्यमंत्री ने जहां विधायकों को सम्मान देने का काम किया है वहीं राज्य की जनता के कल्याण का भी मार्ग प्रशस्त किया है। मिगलानी ने कहा कि कहा मुख्यमंत्री धामी के इस विकासपरक सोच वाले फैसले के बाद पक्ष विपक्ष सभी जनप्रतिनिधियों के पास अपने क्षेत्र में जनहित की योजनाओं को धरातल में उतारने का सुनहरा मौका है । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने केंद्रीय वन्यजीव बोर्ड द्वारा केदारनाथ रोपवे को मंजूरी दिये जाने के निर्णय को भी स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को एक और अमूल्य सौगात दी है। कहा कि रोपवे के बनने से यहां तीर्थाटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही राज्य की आर्थिकी भी मजबूत होगी। श्री मिगलानी ने कहा कि ने 8 घंटे के कठिन सफर को रोपवे से 30 मिनट में बदलने वाली इस परियोजना की मंजूरी मिलना उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक कदम है। जिसके दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

भारत भूषण चुघ ने गत रात्रि सिडकुल के सामने ग्राम मटकोटा स्थित मंदिर में मां भगवती के विशाल जागरण का धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मां की पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया

राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 74 सर्विस लाइन पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों से हो रही फ्रेंड्स कालोनीवासियो की समस्या,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *