राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष पहुंचे दिनेशपुर – महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आयोग के अध्यक्ष का किया स्वागत

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर पूरा उधम सिंह-

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष पहुंचे दिनेशपुर
– महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आयोग के अध्यक्ष का किया स्वाग

दिनेशपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष अरुन हाल्दार दिनेशपुर पहुंचने पर बंगाली समाज के तमाम जन प्रतिनिधियों के द्वारा उनको भव्य स्वागत किया।
खुदीराम बोस स्टेडियम पर बंगाली महासभा की ओर से आयोजित बंगाली महासम्मेलन में पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष दिनेशपुर पहुंचने पर महिलाओं के द्वारा पारंपरिक ढंग से उनका भव्य स्वागत किया गया। 11:30 बजे आयोग के अध्यक्ष पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर बंगाली समाज के तमाम जनप्रतिनिधियों के द्वारा उनका स्वागत किया। तत्पश्चात प्रशासन के द्वारा उनको एस्कॉर्ट व्यवस्था देकर रुद्रपुर होते हुए जबलपुर मार्ग से दिनेशपुर पहुंचाया। दिनेशपुर पहुंचने पर हाल्दार सर्वप्रथम पुलिन कुमार विश्वास की प्रतिमा का मलार्पण कर महासम्मेलन स्थल पर पहुंचे। बंगाली महासभा उत्तराखण्ड / उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार साह ने बताया की हाल्दार ने हजारों की संख्या में पहुंचे बंगाली समाज को संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक हिमांशु सरकार ने बताया कि पूर्व में अनुसूचित जाति के मुद्दे को लेकर आयोग के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण हाल्दार से दिल्ली गृह मंत्रालय में स्थित उनके कार्यलय में मुलाकात कर अवगत कराया गया था। सरकार ने कार्यक्रम में पहुंचे जिलेभर के अलावा पड़ोसी राज्य यूपी के सीमावर्ती जिले के बंगाली समाज के लोगों आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह, उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक अरविंद पांडे, दर्जा प्राप्त मंत्री बलराज पासी, निवर्तमान दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, शक्ति फार्म नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, सुभाष सरकार, मधुसूदन सरकार, मधुसूदन सरकार, जयंत मंडल, संजय विश्वास, सुनीता मिस्त्री, डॉ जगदीश मंडल, नारायण शाह, चंद्रकांत मंडल, के के दास,पंकज वसू, रोहिताश मलिक, मुकेश मिस्त्री आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज मंडल ने किया।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में गीत एवं स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने बुधवार शाम शटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की