रम्पुरा में माँ काली की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा

Spread the love

रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में तारकासी पार्क में आदिशक्ति मा काली सहित अन्य देवी देवताओं के पावन स्वरूप के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रम्पुरा में आयोजित कलश यात्रा में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा शामिल हुए। इस दौरान विधायक शिव अरोरा श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में शामिल होकर मा काली का आशीर्वाद लिया। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से हमारा रम्पुरा क्षेत्र हिंदुत्व ओर हमारी सनातन संस्कृति के कार्यो में सदैव आगे रहा है और रम्पुरा में समय समय पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं इसके चलते आज तारकासी पार्क में देवी देवताओं के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विधायक शिव अरोरा ने कहा मा काली की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे ओर हमारा क्षेत्र विकास के राह पर अग्रिम रहे। विधायक शिव अरोरा ने ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति को मजबूत करते हैं । इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सुशील यादव , धर्म सिंह कोली, चंद्रपाल कोली, राजकुमार कोली, नरेश शर्मा, व अन्य लोग मौजद रहे।

More From Author

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

हल्द्वानी डकैती की घटना पर एस0एस0पी0 डॉ मन्जूनाथ टी0सी0 की ताबड़तोड कार्यवाही। हथियारों के बल पर लाखों की डकैती की घटना का मास्टर माइंड यश सिडाना सहित 04 नकाबपोश आरोपी को गठित पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भवन किराए की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मेयर को सौंपा ज्ञापन

अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *