यहाँ दबंगो ने की युवक की बेहरमी से पिटाई पिस्टल भी थी साथ पढ़िए पूरी खबर

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही।

राजीव गौड़ USN। रुद्रपुर कार सवार दबंगो ने एक व्यक्ति को घर से बुला कर बेहरमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर लोगो के एकत्र होता देख कार सवार जान से मारने की धमकी व पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर भाग गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस के मुताबिक फैजान खान निवासी किच्छा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता नाजिम अली रुद्रपुर के एक बुटिक काम करते है और काम के लिये पिता के मोबाइल पर लोगो के फोन आते रहते है। 29 जून को सुबह पिता के मोबाइल पर काॅल आई। काॅल करने वाले पिता को मल्सा रोड स्थित तुलसी द्वार से आगे पहले पैट्रोल पंप के पास बुलाया। बताया कि पिता एक अन्य साथी मुजीब खान निवासी दरऊ को लेकर बताई जगह पर पहंुच गये। बताया कि कुछ देर में एक सफेद रंग की कार आई और कार से एक ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति के हाथ मे पिस्टल था। कार से तीनअन्य लोग उतरे और पिता के साथ गाली गलौच करते हुए डंडे से प्रहार कर दिया। एवं साथ गये मुजीब खान पर भी प्रहार किये। दोनो लोग घायल हो गये। बताया कि मौके पर लोगो को एकत्र होता देख कार सवार जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। लोगों की मदद से उपचार के लिये नजदीक क्लीनिक पर ले जाया गया। बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और विवेचना एसआई अशोक कांडपाल को दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

लायंस क्लब काशीपुर के द्वारा एल डी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

पढ़िए.. सूबे के मुखिया पुष्कर धामी आखिर क्यों हुए साइकिल पर सवार इस खबर में