मेयर रामपाल ने किया अजय भट्ट का आभार व्यक्त संजय वन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 20 लाख रुपये की पहली किस्त हुई जारी

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर। संजय वन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 20 लाख रुपये की पहली किस्त जारी होने पर मेयर रामपाल सिंह ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री एवम क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है। मेयर ने कहा कि नैनीताल- ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की पहल रंग लाई है। शासन ने संजय वन के विकास के लिए ₹20 लाख की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त जारी होने के बाद शुक्रवार को अजय भट्ट ने संजय वन का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र कुमाऊ के प्रवेश द्वार ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के बीच है और इसके विकसित होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को निखारा जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस केंद्र को विकसित करने के लिए कुछ संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द निर्माण कार्य व अन्य गतिविधियां शुरू करने के निर्देश दिए।

मेयर रामपाल ने कहा कि अजय भट्ट जी ने संजय वन पार्क के सौंदर्यीकरण और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर जो रुचि दिखाई है उसके भविष्य में सार्थक परिणाम सामने आयेंगे और संजय वन पार्क पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मेयर ने कहा कि संजय वन आने वाले दिनों में कई लोगो के लिए रोजगार का माध्यम भी बनेगा।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

अवैध बंदूक और भारी मात्रा में कारतूस के साथ 01 अभियुक्त रुद्रपुर पुलिस की गिरफ्त में

भाजपा नेता चुघ ने किया आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य प्रदीप भंडारी का सम्मान यह हैं वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *