मानपुर रोड स्थित पॉश कॉलोनी में हुई दिन दहाड़े लाखों रुपए की चोरी

Spread the love

मानपुर रोड स्थित पॉश कॉलोनी में हुई दिन दहाड़े लाखों रुपए की चोरी

काशीपुर। बदलते मौसम के साथ ही नगर में चोरियों की वारदातों का क्रम  एक बार फिर शुरू हो गया है। गड्ढा कालौनी क्षेत्र में हुई लाखों रुपये के आभूषणों व नकदी चोरी के बाद मानपुर रोड स्थित एक पॉश कालोनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई।

जानकारी के मुताबिक़ मानपुर रोड स्थित विश्वनाथपुरम की गली नम्बर एक मे काशीपुर राज्य कर विभाग में हेड असिस्टेंट के पद पर कार्यरत रमेश चन्द्र रहते हैं। गत दिवस वह कार्यालय गए थे। घर में उनकी पत्नी मनीषा अकेली थीं। दोपहर करीब दो बजे  घर में ताला लगाकर मनीषा अपने परिचित के घर नागनाथ मंदिर के पास गई हुई थीं।  जब वह लौटीं तो उन्हें घर की बालकोनी का गेट खुलने की आवाज आई। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि घर में कोई मौजूद है। इस बाबत पड़ोसी को सूचना देने के बाद उन्होंने 112 नम्बर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। रमेश चंद्र ने बताया कि उनके कमरे की अलमारी में रखी लगभग 3 से 4 लाख की ज्वैलरी व कुछ नकदी गायब मिली, जबकि अलमारी खुली हुई थी।

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

दो दिवसीय कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉस्केटबॉल महिला प्रतियोगिता का हुआ समापन।

महिला दिवस पर अलग-अलग संस्थाओं द्वारा गीता चौहान को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *