महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के नगर आगमन के दौरान भारत भूषण चुघ ने पुष्प गुच्छ भेंट कर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया

राजीव गौड़ रूद्रपुर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के नगर आगमन के दौरान ओमैक्स रिवेरा सोसायटी पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता , समाजसेवी एवं युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने गणमान्य लोगों के साथ उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। श्री कोश्यारी ने चुघ को उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य का आर्शीवाद दिया। श्री चुघ ने राज्यपाल श्री कोश्यारी के साथ प्रदेश में संगठन एवं भाजपा सरकार के कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने बताया संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। इस दौरान प्रतिष्ठित उद्योगपति एवम वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल, रोहतश बत्रा, ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, राजेंद्र गिरिधर, संजीव अरोरा, कृपाल सिंह, सचिन कटारिया, जगजीत सिंह, लवी नरूला, पीयूष भाटिया,मोहन राय, ललित गोयल, अमित गौड़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव सहित मनीष कोश्यारी, दीपेंद्र कोश्यारी, पुष्कर सिंह कोश्यारी, मधु राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

दुष्यंत गौतम के बयान से भड़के कांग्रेसी, पुतला फूंका

पढ़े रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प के शिव नगर में मिला कई फिट लंबा अजगर लोगो में मचा हड़कंप