महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कांग्रेसियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। किच्छा पुलिस द्वारा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज करने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आज अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा कि किच्छा कोतवाली पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में कार्य कर रही है। बीते शुक्रवार को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डाॅ. गणेश उपाध्याय और बिजली विभाग के एसडीओ के बीच किच्छा में हुए विवाद के बाद किच्छा कोतवाली पुलिस ने डाॅ. उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कांग्रेसी नेता डाॅ. उपाध्याय पिछले चार दशक से निरंतर समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं। वे एक सम्मानित जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी भी हैं, लेकिन भाजपा नेताओं के दवाब में किच्छा कोतवाली पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किए एकतरफा कार्यवाही कर एक व्यक्ति के झूठे और मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि, मामले में किच्छा कोतवाली पुलिस ने कांग्रेसी नेता द्वारा दी गयी तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ऊर्जा निगम के संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुशर्रफ हुसैन, अरूण चौहान, सुभाष पाल, जफर मुन्ना, वसीम अकरम, अफसर अली, राशिद फारुकी, मंसूर मेफेयर व मतलूब हुसैन आदि शामिल रहे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मांगे पूरी होने पर abvp ने धरना किया समाप्त

रुद्रपुर में गुरूनानक स्कूल के सामने नवनिर्मित पुलिया का हुआ शुभारम्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *