भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर बुध बाजार में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा सहभागिता करते हुए रक्तदान किया गया l रक्तदान शिविर का शुभारंभ श्री सनातन धर्म मंदिर के पंडित विजय कुमार शास्त्री एवं गुरुद्वारा सिंह सभा के ग्रंथी भाई राजेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर करवाया गया इस दौरान गुंजन सुखीजा ने कहा कि उन्होंने देश सेवा एवं समाज सेवा के लिए आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर के आयोजन पर कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का धन्यवाद किया उन्होंने कहा, हर व्यक्ति को दो-तीन महीने में एक बार रक्तदान करके अपना योगदान प्रदान करना चाहिए और उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर का समापन सनातन धर्म मंदिर में वृक्ष लगाकर किया जाएगा l इस मौके पर रक्त दाताओं का बीपी आदि चेक कर के रक्तदान करवाया गया रक्त दाताओं को स्मृति चिन्ह एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया l इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के बीच गुंजन सुखीजा को शुभकामनाएं और उपहार देने के साथ केक काटा

More From Author

रुद्रपुर । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया

डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी की जयंती स्थान ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में भव्य कार्यक्रम किया गया और कार्यक्रम के उपरांत रुद्रपुर शहर के विभिन्न मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल जी जिला उधम सिंह नगर से जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार जी अतिथि रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमपाल सागर जी द्वारा की गई विधिक सलाहकार जविंदर सिंह उपस्थित रहे मंच संचालन सुरेश कुमार भारती जी द्वारा किया गया कार्यक्रम संयोजक विजय सागर जी रहे तथा क्षेत्र की जनता उपस्थित रही

उत्तमखंड ताकत खेल महोत्सव

विधायक शिव अरोरा ने गैरसैण सत्र के दूसरे दिन नजूल नीति में संशोधन विषय को सदन में उठाया,बोले नजूल नीति में सरलीकरण की आवश्यकता तभी मिलेगा गरीब परिवारों को इसका सीधा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *