भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

Spread the love

भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। देश और दुनिया के तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। देश और दुनिया के तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला काशीपुर की ओर से विधानसभा बाजपुर अंतर्गत सुल्तानपुर पट्टी मंडल स्थित रतनपुरा गुरुद्वारे में अरदास एवं पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष बलवीर काम्बोज, जिला मंत्री किसान मोर्चा रघुवीर सिंह, रंजीत प्रधान, जिला कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा गुरुद्वारे के ग्रंथी एवं सेवादार उपस्थित रहे।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

सुल्तानपुर पट्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *