बुक सेलर शॉप के बाहर खड़ी बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

बुक सेलर शॉप के बाहर खड़ी बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

काशीपुर। मेन बाजार से सटी बुकसेलर शॉप के बाहर खड़ी बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर बाइक बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। ग्राम फिरोजपुर मानपुर, हाल महतावन पटौती ढकिया नंबर दो निवासी अशोक कुमार पुत्र रामप्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 20 मार्च को वह किसी काम से अपनी बाइक संख्या यूके-18जे-4707 से मेन बाजार से सटे घासमंडी क्षेत्र स्थित एक बुकसेलर के यहां आया था और बाइक बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आया तो बाइक गायब थी। पुलिस ने धारा 379 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।
:

More From Author

एलपीजी गैस सिलेंडर मामलें में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे समाजसेवी गाबा सचित्र ज्ञापन सौंप गाबा नें जिला प्रशासन को बतायी मजदूरों, गृहणियों, कारोबारियों सहित आम जनता का दर्द, गैस वितरण प्रणाली शीघ्र सुचारू करनें की करी मांग

नगर निगम ने खेड़ा बस्ती में सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, सामान जब्त नाले की भूमि कब्जाकर किया जा रहा था अवैध निर्माण शिकायत मिलने के बाद महापौर ने लिया त्वरित एक्शन

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा वरिष्ठ जनों के लिए बैठक का आयोजन किया गया

ऑनलाइन सट्टा चला रहे दो सटोरियों को एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *