बहला फुसलाकर लड़की को भगाने वाले आरोपी को 20 साल की सजा , पचास हजार रुपए का लगा जुर्माना

Spread the love

बहला फुसलाकर लड़की को भगाने वाले आरोपी को 20 साल की सजा , पचास हजार रुपए का लगा जुर्माना

रूद्रपुर ।पॉस्को न्यायाधीश अश्वनी गौड़ ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाकर उसके साथ दुराचार करने के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और पचास हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुना दी ।विशेष लोक अभियोजक विकास गुप्ता ने बताया कि बाजपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 13.08.2020 को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि बीती 10.08.2020 को परिवार के साथ बाजपुर में दोपहर क़रीब 12 बजे खरीरदारी करने गया था साथ में उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री भी थी ।इसी बीच मौका देखकर थाना बाजपुर क्षेत्र के ग्राम जोगीपुरा,सुखविंदर सिंह के फार्म हाउस पर रहने वाला सतीश यादव उनकी नाबालिग पुत्री को फुसलाकर ले गया,सतीश यादव शादीशुदा व दो बच्चों का पिता है,उसका पुत्री के साथ पहले से ही मेल मिलाप था साथ ही कहा कि पुत्री को भगाने में सतीश के भैया व भाभी की साज़िश है, कहा है कि सतीश 08.08.2020 को फार्म हाउस से अपना सामान ले गया था , जब उन्होंने सतीश को फ़ोन किया तो उसने स्वयं को कभी बरेली तो कभी सितारगंज होना बताया ।रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने 14.08.2020 को लड़की को महेशपुरा थाना बाजपुर से दिन के क़रीब 12 बजे सतीश के क़ब्ज़े से बरामद कर लिया,मेडिकल परीक्षण में दुराचार की पुष्टि हुई है।एडीजीसी विकास गुप्ता ने 8 गवाह पेश कर आरोप सिद्ध कर दिया जिसके बाद पॉस्को न्यायाधीश अश्वनी गौड़ ने बसन्त कुमार को धारा 5/6 पॉस्को एक्ट में 20 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हज़ार रुपये जुर्माने,धारा 363 में 4 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हज़ार रुपये जुर्माने एंव धारा 366 भा०द०सं० में 5 वर्ष के कठोर कारावास और 15 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुना दी साथ ही कहा कि जुर्माने की धनराशि में से आधी धनराशि पीडिता को दी जायेगी ।पॉस्को न्यायाधीश अश्वनी गौड़ ने सरकार को निर्देश दिए कि पीडिता को क्षतिपूर्ति के रूप में 4 लाख रुपये प्रदान करें ।
——-

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक देश में मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

पावन नगरी अयोध्या में हेल्प टू अदर्स सोसायटी को मिला 19वा राष्ट्रीय सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *