बरेली स्थित हजरत शाह शराफत मिया का सलाना उर्स में काशीपुर से हजारों ज़ायरीन पहुंचे

Spread the love

बरेली स्थित हजरत शाह शराफत मिया का सलाना उर्स में काशीपुर से हजारों ज़ायरीन पहुंचे

काशीपुर। बरेली स्थित हजरत शाह शराफत मिया का सलाना उर्स आज से धूमधाम से शुरू हो गया है जहां काशीपुर सहित आसपास से बरेली पहुंचे हजारों जायरीनों ने अकीदत के फूल पेश किए। बता दें बरेली स्थित शाह शराफत मिया का सालाना 56वां उर्स 24 सितंबर से शुरू हो गया है। जहाँ कल और परसों दो दिन न्याज और फातिहा के साथ-साथ देश के मशहूर उलेमाओं द्वारा अपने खिताब से नवाजा जाएगा। जिसके बाद 27 सितंबर को दुनिया भर में मशहूर पिरो मुर्शीद हजरत शाह सक्लेन मिया की सरपरस्ती में प्रातः 11 बजे कुल शरीफ की रस्म अदायगी के दौरान देश में अमन भाईचारे को देश की खुशहाली को हजारों लोगों की मौजूदगी में दुआए कर समापन की रस्म होगी। प्रेस को उक्त जानकारी देते हुए सकलैनी ऐकडमी ऑफ़ इंडिया काशीपुर यूनिट के निगरा अजीम खान व इकबाल सकलेनी ने बताया कि आज देश-विदेश से पहुंचे उलेमाओं की तकरीर और नातो-मंगवत को सुनने कुल शरीफ में शिरकत करने व फेज उठाने को काशीपुर और आस पास से जायरीनों ने उर्स में शिरकत करने को जाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि हुजूर शाह शराफत मिया के गद्दीनशीन पीरे तरीकत हुजूर शाह सकलेन मिया द्वारा अगामी 27 सितंबर को प्रातः 11 बजे कुल शरीफ/फातेह खुवानी की जाएगी जिसमे देश और दुनिया में अमनो अमान की दुआ के साथ-साथ हिन्दुस्तान के तरक्की के लिए खुसूसी दुआ की जाएगी।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

चाचा की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *