प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर मुख्य सेवक ने दिखाया सेवा और सेना के प्रति समर्पण का भाव

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेना और सेवा के प्रति समर्पण का भाव दिखाया है। एक ओर मुख्यमंत्री ने देहरादून में भारी बारिश के बीच शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। वहीं देश की सेवा में सर्वोच न्योछावर करने वाले शहीद के परिजनों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया।

 

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी शनिवार सुबह सबसे पहले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और फिर नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुँचे। सीएम ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही उनके घर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसके बाद दोनों शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के इन लालों को मैं नमन करता हूं। इस दौरान उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों का हाल-चाल भी लिया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यसेवक होने के साथ ही एक सैनिक पुत्र भी हैं, इसलिए वे देश सेवा में समर्पित सैन्य परिवारों की चुनौतियों को भी बखूबी जानते हैं। इसलिए उनका सैन्य परिवारों से विशेष लगाव है।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

आगामी 18 सितंबर को वसुंधरा दीप मीडिया हाउस द्वारा होने वाले “मेधावी छात्र सम्मान समारोह” में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी कल पहचेंगे वसुंधरा दीप के कार्यक्रम मेधावी छात्र सम्मान समारोह में ,फिर ये है कार्यक्रम