प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर किच्छा में निकाली भारत जोड़ो यात्रा

Spread the love

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली | यह यात्रा किच्छा नगरपालिका प्रांगण से प्रारंभ होकर दीनदयाल चौक रुद्रपुर रोड तक पहुंचकर संपन्न हुई |

सुबह 11:00 बजे नगर पालिका प्रांगण में एकत्रित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की | यात्रा का प्रारंभ करने से पहले सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया | यात्रा की अगुवाई किच्छा विधायक माननीय तिलक राज बेहड़ जी कर रहे थे |

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे लगाये, कई कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा और सर पर टोपी लगाए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए हुए चल रहे थे शहर में कई जगह पर लोगों ने एकत्रित होकर यात्रा का स्वागत किया | करीब आधे घंटे चली यह यात्रा नगर पालिका प्रांगण से होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए पंत मार्केट तथा किच्छा रुद्रपुर रोड स्थित दीनदयाल चौक पर खत्म हुई |

इस मौके पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा पूरे देश में श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व मैं कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है,उन्होंने कहा की जो नफरत भारतीय जनता पार्टी ने देश में फैला दी है उसको इस यात्रा से राहुल गाँधी जी दूर करने का प्रयास कर रहे है, ये यात्रा पूरे भारत में निकाली जा रही है तथा इस यात्रा के माध्यम से सभी वर्ग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं,तथा देश में फैलाई जा रही नफरत का जवाब भारत यात्रा में जुड़कर दे रही है | उन्होंहे कहा की राहुल गाँधी जी का कहना है की देश में विकास करना है तो पहले देश में फैली नफरत को मिटाना होगा और इसलिए उत्तराखंड मैं भी भारत जोड़ो यात्रा निकली जा रही है तथा आम जनता से पार्टी को जोड़ा जा रहा है और जनता द्वरा इस कार्य में भरपूर सहयोग मिल रहा है .

यात्रा नगर कांग्रेस कमेटी तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित की गई यात्रा में कांग्रेश के समस्त वरिष्ठ अथवा समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस मौके पर किच्छा विधयक तिलक राज बेहड़, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ,ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोहली, सरवर हाजी,दिलीप सिंह बिष्ट ,मेजर सिंह ,राजू बजाज ,संजीव सिंह,अरुण शुक्ला,गुलशन सिन्धी, गौरव बेहड़, विनोद कोरंगा, जगरूप गोल्डी ,लियाकत अंसारी ,दानिश मालिक, आरिफ कुरैशी, तोशीब अंसारी, निर्मल सिंह,ओम प्रकाश दुआ,चंदन पांडे, जितेंद्र संधू, विनोद पंत, निशांत शाही, विक्रम कोरंगा, गिरीश चटकारा,विशेंन कोरंगा,अतुल वर्मा , जीवन जोशी ,ताहिर मलिक, एन यू खान,अक्षय बावा ,नितिन शर्मा ,अशोक मित्रा,अफजाल शेरी तृप्त पल सिंह, तस्लीम रजा ,दुर्गेश गुप्ता ,आरिफ ,मिस्बा उल कुरैशी ,नासिर हुसैन,बंटी पपनेजा ,बलदेव सिंह,अवतार सिंह, सुनीता कश्यप, सुधा जोशी,वर्षा मोर्य,सोनी बोरा ,नीतू ,सुखरानी आदि लोग रहे

More From Author

विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से दरियानगर के 300 परिवारों मे उनके आशियाने बचने की जगी उम्मीद, अब नहीं होंगे बेघर विधायक ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन को ज्ञापन सौंपकर मास्टरप्लान मे संसोधन कर नलकूप के स्थान पर आवासीय क्षेत्र दर्ज करने की रखी मांग

NH बंद किये जाने पर ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री बहुगुणा को दिया ज्ञापन

उधम सिंह नगर पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी,जसपुर क्षेत्र में 4.58 ग्राम स्मैक के साथ एक पुलिस की गिरफ्त में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *