पूर्व विधायक ठुकराल ने किया भूतबंगला में रामलीला का फीता काटकर शुभारंभ

Spread the love

रुद्रपुर।रम्पुरा वार्ड नंबर 21 भूत बंगला मंदिर में श्री हनुमान देवी जागरण मंडल रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की लीला का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया l इस दौरान अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे एवं विशिष्ट अतिथि संजय ठुकराल, विपिन शर्मा बिट्टू हिमांशु मिड्डा,अंकित चंद्रा व हिम्मत कोली,शैलेंद्र कोली,राजू गुप्ता, हैप्पी चौहान ,बंटी राजोरिया, बंटी कोली उपस्थित थे l इस दौरान मर्यादा प्रभु श्री राम लीला का मंचन करने आए पंतनगर हल्दी रामलीला कमेटी द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने जन मानस को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम लीलामंचन भारतीय संस्कृति एवं जीवन दर्शन का अभिन्न हिस्सा है l उन्होंने कहा कि रामायण का हर पात्र जीवन के मूल्यों का प्रत्यक्ष प्रमाण है और भारत की लाखों वर्षों पुरानी संस्कृति की प्रस्तुति है हमें लीला के माध्यम से प्रभु राम के आदर्शों एवं जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है l प्रभु राम से जुड़ा हर पात्र एक आदर्श जीवन मूल्यों को अपने अंतर्मन स्थापित करने की शिक्षा देता है l इस दौरान सुंदर लीला के मंचन से भक्तजन मंत्रमुग्ध नजर आए l जय श्री राम के उद्घोघोष से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय नजर आया l इस दौरान श्री हनुमान देवी जागरण मंडल रामलीला कमेटी ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र ओड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया l पूर्व विधायक ठुकराल ने रामलीला कमेटी को हर सम्भव सहयोग देने की बात की इस दौरान घनश्याम गुप्ता ,नत्थू लाल गुप्ता, विनोद वर्मा ,विजय गुप्ता, रवि गुप्ता, अजय श्रीवास्तव ,देवेंद्र मिश्रा, बंटी गुप्ता ,संतोष दिवाकर, सनी गुप्ता ,सुरेश कोली, पप्पू गुप्ता ,रामकिशोर रस्तोगी आदि लोग उपस्थित थे

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा का एक ओर वादा अब जल्द धरातल पर,मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार, 23.32 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर 17 मई 2023 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ था मोदी मैदान मे स्टेडियम निर्माण कार्य

पढ़िए..कल सीएम धामी के कार्यक्रम,जनपद उधम सिंह नगर और चंपावत दौरे पर रहेंगे 

काशीपुर आप पार्टी युवा मोर्चा ने पार्टी का विस्तार करते हुए नए पदों पर पदाधिकारियों को नियुक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *