पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक लेकर जा रहे युवक को को किया गिरफ्तार, खुलासा 

Spread the love

पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक लेकर जा रहे युवक को को किया गिरफ्तार, खुलासा

उधमसिंहनगर- किच्छा और पुलभट्टा पुलिस ने स्मेक का धंधा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 47.81 ग्राम स्मेक बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक नाबालिक युवक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। शुक्रवार रात्रि पुलभट्टा पुलिस ने सूचना मिलने पर मारूति कार को रोक कर उसमें सवार तीन लोगों की तलाशी ली। पुलिस को उनके पास से 27.59 ग्राम स्मेक बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम विष्णु कश्यप निवासी हल्द्वानी, बबलू राणा निवासी हल्द्वानी, कुंदन आर्या निवासी गोलापार चोरगलिया बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हल्द्वानी से स्मेक लेकर पुलभट्टा क्षेत्र में स्मैक बेचते थे। जबकि किच्छा पुलिस ने शुक्रवार को वीरू नगला मार्ग पर मारूति कार में सवार जीजा साले की तलाशी ली तो उनके पास से 20.23 ग्राम स्मेक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम जुनैद पुत्र मोहम्मद जान बताया। जबकि पुलिस के अनुसार दूसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

ऐसे हुआ पत्नी की हत्या का खुलासा..जब पति खुद पहुंचा पुलिस के पास पढिए… पूरी कहानी

कलेरिएंट आईजीएल स्पेशलिटी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ,परिसर के अति संवेदनशील मेथेनॉल स्टोरेज एरिया में आपातकालीन प्लान का अभ्यास किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *