पुलिस ने किराने की दुकान चलाने वाले अभियुक्त से बरामद किया भारी मात्रा में चरस गांजा,भारी भरकम रकम भी हुई बरामद खुलासा कर पुलिस टीम को इनाम की घोषणा

Spread the love

पुलिस टीम द्वारा नशे की बिक्री का कारोबार करने वाले अभियुक्त को 1.30 ग्राम अवैध चरस 5.685 किलोग्राम अवैध गांजा, 2,78,000- (दो लाख अठहत्तर हजार रुपये नकद), एक पेटी में 560 पीस BROTHER COGO कम्पनी का गांजा पीने का पेपर सहित किया गिरफ्तार

 

रुद्रपुर।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पुलिस द्वारा नशे कारोबार करने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध मे निरन्तर सूचना एकत्रित की जा रही थी उक्त क्रम में दिनांक 06.12.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ठाकूर सरकार पुत्र महेन्द्र सरकार निवासी वार्ड न() 5 थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चरस कुल 130 ग्राम तथा गांजा 5.685 किलो ग्राम तथा कुल 2,78,000/- रुपये (दो लाख अठहत्तर हजार रुपये) और एक पेटी में 560 पीस BROTHER COGO कम्पनी का गांजा पीने का पेपर बरामद किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा FIR NO- 200/2022 U/S 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त से नशे की सामग्री क्रय किये जाने के खोतो के सम्बन्ध मे भी जानकारी की जा रही है 1, थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध अभियान चलाकर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। उक्त क्रम में उपरोक्त अभियुक्त जिसके द्वारा युवाओ एवं किशोरों को नशे की सामग्री उपलब्ध कराकर नशे की प्रवृत्ति को बढावा दिया जा रहा था कि गिरफ्तारी पर थाना क्षेत्र की जनता द्वारा थाना दिनेशपुर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी है। इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त ठाकूर सरकार पुत्र महेन्द्र सरकार निवासी वार्ड न0 5 थाना दिनेशपुर जिला उधम। सिंह नगर

 

*बरामदगी का विवरण*

 

1- 130 ग्राम अवैध चरस

 

2.5.685 किलोग्राम अवैध गांजा,

 

3- 2,78,000- (दो लाख अठहत्तर हजार रुपये नकद),

 

4- एक पेटी में 560 पीस BROTHER COGO कम्पनी का गांजा पीने का पेपर

 

 

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

दिल्ली MCD चुनाव नतीजे:AAP को बहुमत, 31 सीटों पर आगे, 104 जीती; BJP को 83 पर जीत, 19 पर बढ़त

पुलिस को बड़ी सफलता क्राईम कर युवक हुआ था फरार,25 हज़ार का रखा था सरकार ने इनाम किया गया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *