पुलिस ने किया खुलासा अग्निवीर योजना के नाम कर रहे जालसाजी करने वालो का ,दो लोग किए गिरफतार

Spread the love

राजीव गौड़ रुद्रपुर अग्निवीर में चयन का झांसा देकर कुमाऊं भर के 200 युवाओं से ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक कार के अलावा ₹43000 नगद एक तमंचा व कारतूस के अलावा कई व्यक्तियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, डेबिट व क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए हैं।इसके साथ ही एक सेना का परिचय पत्र भी मिला है।

 

पत्रकार वार्ता में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों में विक्की मंडल पुत्र प्यारेलाल मंडल निवासी वार्ड नंबर 1 देवनगर, शक्ति फार्म, सितारगंज, उधमसिंह नगर का रहने वाला है जबकि दूसरा पंकज सिंह पुत्र उत्तम सिंह ग्राम बसेड़ी, थाना रीठा साहिब जिला चंपावत का निवासी है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ प्रतापपुर नंबर 4, नानकमत्ता, उधमसिंह नगर निवासी तपस पुत्र गोविंद मंडल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

रब ने बना दी जोड़ी ! ढाई फिट के अजीम अंसारी को मिली 3 फिट दुल्हनियां ,शादी करवाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई थी!

हत्या के आरोपी की संपत्ति पर उधमसिंहनगर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *