परिवहन राजस्व विभाग में अभियान चलाकर बाजपुर, काशीपुर ,हल्द्वानी रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों की चेकिंग की

Spread the love

परिवहन राजस्व विभाग में अभियान चलाकर बाजपुर, काशीपुर ,हल्द्वानी रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों की चेकिंग की काशीपुर। परिवहन राजस्व विभाग ने अभियान चलाकर बाजपुर, काशीपुर, हल्द्वानी रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसों की चेकिंग की। इस दौरान कई बसों में क्षमता से अधिक सवारियां पाये जाने पर उनके चालान काटे।बाजपुर, हल्द्वानी काशीपुर रूट पर चलने वाली अधिकांश प्राइवेट बसें खस्ताहाल हैं। इन बसों के चालक यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर बसों में भरकर जान जोखिम में डाल कर सफर करते हैं। हाल ही में बाजपुर के गांव महेशपुरा में एक बस हादसा हुआ था। जिसमें छह सवारियां घायल हुई थी। ऐसे में एआरटीओ को लगातार इन बसों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। सोमवार को एआरटीओ एके झा और तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट की टीम ने बसों के खिलाफ अभियान चलाया। हल्द्वानी से आ रही 30 सवारियों की क्षमता वाली मिनी बस में 46 यात्री मिले। जिसका 10 हजार रुपये का चालान किया गया। एक अन्य बस में क्षमता से सात सवारी अधिक पाये जाने पर सात हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं, दो ओवरलोड डंपरों का भी चालान किया। चेकिंग के दौरान एक वैन अनाधिकृत रूप से एलपीजी संचालित पाई गई। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना टैक्स प्रदेश में आने वाले वाहनों को भी पकड़ा गया। कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More From Author

रूद्रपुर – रूद्रपुर विधानसभा के अंर्तगत छतरपुर गांव में पार्टस एवं स्कैप के गोदाम में आग लगनें से भारी नुक्सान हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, सिडकुल दमकल सहित उद्योगो के दमकल वाहनों द्वारा आग नियन्त्रण के प्रसास जारी है। स्थानीय पटवारी, समाजसेवी सुशील गाबा नें भी मौके पर पहुंचकर घटनाकम की जानकारी ली।

मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ किया केस दर्ज

खाली प्लाट में कंकाल मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *