पढ़िए..293 कछुओ के साथ पुलिस ने दिनेशपुर ओर ट्रांजिट कैम्प से किसे किया गिरफ्तार,कर रहे थे तस्कारी

भारी मात्रा में पकड़े गए कछुए

रुद्रपुर पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा वन्य जीवों की तस्करी की रोकथाम एवं इसमे संलिप्त अपराधियों पर कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में एसएसपी उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार जनपद में प्रचलित अभियान के क्रम में 26 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर के निर्देशन में थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी मिथुन मण्डल पुत्र घोष्ट विहारी मण्डल निवासी बसन्तीपुर, थाना दिनेशपुर जनपद उधमसिंहनगर एवं आरोपी प्रसन्नजीत मण्डल पुत्र आशीष मण्डल निवासी जगतपुरा वार्ड न0-05 ट्राजिट कैम्प जिला उधमसिंहनगर गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 06 बोरो में 293 जिन्दा प्रतिबन्धित कछुए जिनका वजन करीब 284 कि०ग्रा० है तथा परिवहन करने का वाहन XUV नम्बर UK-180-1122 बरामद किये गये. एक आरोपी राजू मजूमदार मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। उक्त अभियुक्तगण जो पुलिस को देखते ही गाड़ी से उतरक अलग-अलग होकर खेतो में भागने लगे थे वही पुलिस टीम द्वारा खेतो में पीछा कर अत्यन्त प्रयासो के उपरान्त गिरफ्तार किया गया। दुर्लभ प्रजाति के कछुए की बरामदगी सम्बन्धी प्रकरणों में उत्तराखण्ड पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही है। पुलिस ने संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है

 

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह एटा, मैनपुरी उत्तर प्रदेश से कछुए लाकर गांव-गा में जाकर हजार रूपये प्रति किलो में बेचते थे इनके द्वारा कछुओं की तस्करी हेतु लग्जरी वाहनों का प्रय किया जाता था ताकि रास्ते में बैरियरस, चैकपोस्ट पर रोका न जाये इस बार भी अभियुक्तगण एटा मैनपु उ0प्र0 से अनेक बार्डर, बैरियर चैकपोस्ट को पार कर गये थे जिनको थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्त किया गया, घटना के सम्बन्ध में वन विभाग को सूचित किया गया है।

More From Author

रुद्रपुर । रम्पुरा और आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट और बर्बरता के आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उधमसिंहनगर : हो गईं स्कूलों की छुट्टी कब से कब किन कक्षाओं की पढे