न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर सील भवन में अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Spread the love

भाईचारा एकता मंच ने सौंपा ज्ञापन

 

 

रुद्रपुर। डीआरटी न्यायालय के आदेश की अवमानना करते हुए बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से शील भवन में गैरकानूनी रूप से अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिलाधिकारी को सौंपा गए ज्ञापन में बताया गया कि आवास विकास निवासी कविता श्रीवास्तव ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से वीर चंद्र गढ़वाली योजना के तहत एक ऋण लेकर मकान बनाया था जिस पर बैंक के अधिकारियों ने वीर चंद्र गढ़वाली योजना में धांधली कर उपरोक्त मकान को जिलाधिकारी के गलत आदेश से सील करने की कार्रवाई कर दी जिस पर सविता श्रीवास्तव में माननीय न्यायालय की शरण ली और न्यायालय ने डीआरटी को सुनवाई के लिए कहा डीआरटी ने पूरे मामले की सुनवाई करते हुए अग्रिम आदेश तक मकान को सील कर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए उसके बाद भी बैंक कर्मचारियों ने कुछ असामाजिक तत्वों को मकान का सील ताला खोलकर उसमें गलत कार्य संचालित करने की अनुमति दे दी जिसकी शिकायत प्रार्थिनी द्वारा माननीय जिलाधिकारी उधम सिंह नगर से की गई जिलाधिकारी उधम सिंह नगर में भी यूनियन बैंक के अधिकारियों को पत्र लिखकर न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराए जाने का आदेश दिया परंतु फिर भी बैंक कर्मचारियों ने न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया उपरोक्त मामले में भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने आज पुनः जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्यायालय के आदेश के अनुसार पूरे मकान को सील कर गलत तरह से संचालित की जा रही गतिविधियों को बंद करने की मांग की है कार्यवाही ना होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी संगठन के पदाधिकारियों ने दी है ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार, ममता श्रीवास्तव ,कविता श्रीवास्तव, अनुरोध श्रीवास्तव, आशा मुंजाल, अनीता गोस्वामी, रिया भाटिया, पूजा घई ,मंजू भाटिया सुमित्रा, पूजा, वैशाली ,उमेश कुमार भारती, बबलू गंगवार आदि मौजूद थे

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कहीं झाड़ू तो कहीं फावड़ा उठाकर मेयर रामपाल सिंह ने रुद्रपुर को साफ सुथरा बनाने की मुहिम चलाई

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *