नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कल रुद्रपुर में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली को अभूतपूर्व बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कल रुद्रपुर में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली को अभूतपूर्व बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया।

रुद्रपुर। नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कल रुद्रपुर में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली को अभूतपूर्व बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रधानमंत्री की सभा बहुत शॉर्ट नोटिस पर आयोजित हुई और इतने कम समय में जनता का अपार स्नेह मिला, जो काबिले तारीफ है। इससे यह संदेश मिला कि जनता मोदी जी को कितना प्यार करती है।

श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंचे, जिस कारण काफी लोगों को पंडाल के बाहर धूप में तपना पड़ा, जिसके लिए वह क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सभा में मोदी जी ने भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। निश्चित रूप से इससे रोजगार बढ़ेगा और आम आदमी की कमाई में इजाफा होगा। कहा कि पीएम सूर्यघर योजना लाकर मोदी जी ने बिजली का बिल शून्य करने की गारंटी दी है। यह एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
कहा कि मोदी के दस वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। भ्रष्टाचारियों को लगातार सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। आने वाले पांच सालों में मोदी सरकार और कड़े फैसले लेगी। भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया है।

श्री भट्ट ने कहा कि मोदी की विजय शंखनाद रैली में जिस तरह भीड़ उमड़ी उससे यह साबित हो गया है कि नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट भाजपा प्रचंड मतों से जीतने जा रही है। कार्यकर्ता उत्साह बनाए रखें और 19 अप्रैल को एक एक वोट डलवाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के सभी के प्रति आभार जताया। कहा कि क्षेत्र का विकास करके जनता के इस कर्ज को चुकाएंगे।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

रैली की अपार सफलता के लिये विधायक शिव अरोरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन का जताया आभार,विधायक बोले मोदी की दीवानगी सड़को पर हजूम के रूप में नजर आई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी के निर्देशानुसार उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा कोतवाली जसपुर क्षेत्र से एक शातिर चोर गिरफ्तार एसएसपी उधम सिंह नगर    द्वारा घटना के त्वरित अनावरण हेतु संबंधित को दिए गए दिए गए थे सख्त आदेश