धामी सरकार द्वारा कड़ा धर्मांतरण विरोधी कानून बनाए जाने का दीपक बाली ने किया स्वागत

Spread the love

काशीपुर ।भाजपा नेता दीपक बाली ने उत्तराखंड विधानसभा में प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा कड़े प्रावधानों वाला धर्मांतरण रोधी संशोधन विधेयक पारित कराए जाने का स्वागत किया है और कहा है कि इससे राष्ट्र व समाज विरोधी ताकतों पर प्रतिबंध लगेगा और प्रलोभन देकर या डरा धमका कर जो धर्म परिवर्तन कराया जाता था अब देवभूमि में ऐसा नहीं हो पाएगा। श्री बाली ने यह विधेयक पारित कराए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया है।

प्रेस को जारी एक बयान में
भाजपा नेता श्री बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बुधवार को कड़े सुरक्षा प्रावधानों वाला धर्मांतरण रोधी संशोधन विधेयक विधानसभा में रखा था जो ध्वनिमत से पारित हो गया ।इसके लिए विधानसभा के सभी सदस्य बधाई के पात्र है। श्री बाली ने कहा कि अब उत्तराखंड में जो भी धर्म परिवर्तन कराएगा उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और 3 साल से लेकर 10 साल तक की सजा और 50,000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया गया है एवं साथ ही साथ धर्म परिवर्तन का अपराध करने वाले को पांच लाख रुपये तक की मुआवजा राशि का भी भुगतान करना पड़ सकता है ।विधेयक के अनुसार अब उत्तराखंड में कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बलपूर्वक प्रलोभन या फिर कपट पूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन नहीं करा पाएगा।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी को अक्टूबर माह के मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया

वसुधेव एनजीओ द्वारा आईजीएल काशीपुर सीएसआर के अंतर्गत महिला सिलाई शिक्षण एवं कंप्यूटर साक्षरता केंद्र का हुआ उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *