देखे वीडियो : डीएम उदय राज सिंह ने की मौसम विभाग के अधिकारियो के साथ की महत्वपूर्ण बैठक दिए आवश्यक निर्देश ,एसएसपी मंजुनाथ टीसी रहे मौजूद

Spread the love

रूद्रपुर। मौसम विभाग देहरादून के द्वारा 06.07.2023 से 10.07.2023 तक उत्तराखण्ड के लिये 05 दिनो का जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसमें गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, वर्षा का तीव्र अति तीव्र दौर भारी वर्शा की चेतावनी निर्गत की गयी हैं, जिसके क्रम शुक्रवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने एसएसपी के साथ आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुॅचकर जनपद स्तरीय आई0आर0एस0 प्रणाली के नोडल अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्रा मे बने रहने के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कोसी नदी, ढेला नदी, नानकसागर, कैलाश नदी के स्तर के वॉर्निग लेवर निरन्तर निगरानी रखने तथा नदी व जलाशयों में सिंचाई विभाग के सहायक अभियन्ताओं को तैनात किये जाने, जिसकी सूचना निश्चित समयान्तराल पर आपदा प्रबन्धन कार्यालय को प्रतिदिन प्रेषित करने के निर्देश दिये । जिला पंचायत अधिकारी, चिकित्साधिकारी, नगर आयुक्त एवं नगर निकायो को सम्बन्धित क्षेत्र में नदी नालो की सफाई एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आवष्यक चिकित्सा सुविधा पैरामेडिकल स्टॉफ को तैनात किया गया, ग्राम प्रधानो के गु्रप में मौसम अलर्ट की सूचना प्रसारित करते हुुये सम्बन्धित क्षेत्रो में अलर्ट रहने के निर्देष दिये गये । पुलिस विभाग को निर्देष दिये गये अपने विभाग से दो पुलिस कार्मिक जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में वायरलैस सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु तैनात किया जाय। जनपद में स्थित एन0डी0आर0एफ0 एस0डी0आर0एफ0 पुलिस आर्मी आदि को अलर्ट रहने के निर्देश दिये। जनपद के समस्त नगर निकायो को जलभराव वाले क्षेत्रो हेतु मुख्यतः रात्रिकाल को ध्यान में रखते हुये वैकल्पिक रूप से 08-10 लोगो की अलग अलग नगर निगम, नगर पालिका,नगर पंचायत के द्वारा टीम गठित कर ली जाय, जिसमें वाहन, वाहन चालक, सफाई कार्मिक जे0सी0बी0 आदि सम्मिलित हों। गठित टीमो की सूचना जिला आपदा प्रबन्धन कार्यालय को भी प्रेशित की जाय, जिससे कन्ट्रोल रूम मे प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही हेतु सम्बन्धित टीम को सूचना प्रसारित की जा सकें। सिचाई विभाग को निर्देष दिये गये नादेही चिनी मिल में एकत्रित जलभराव को तत्काल कम किये जाने हेतु यथा आवष्यक उपकरणो से सफाई करा ली जाय, जिससे चीनी आदि को किसी प्रकार का नुकसान न हों। मुख्य शिक्षा अधिकारी, को मानसून की स्थिति के अनुसार जनपद के शासकीय, अशासकीय निजी विद्यालयों में अवकाश घोशित करने सम्बन्धी यथा आवश्यकतानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि लोक निर्माण विभाग, जे0सी0बी0 मशीनो, नगरीय मार्गाे राष्ट्रीय राज मार्गाे को खुला रखने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही करें, उन्होंने निर्देश दिये कि 09 जुलाई 2023 को प्रस्तावित राज्य स्तरीय परीक्षा केन्द्रो के आस पास एकत्रित जलभराव एवं जलभराव से प्रभावित होने वाली मार्गाे में जल निकासी हेतु तत्काल कार्यवाही नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, जिला पंचायत अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करते हेतु जिला आपदा कन्ट्रोल रूम को कृत कार्यवाही से अवगत कराये। इस दौरान एसएसपी मन्जूनाथ टीसी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न सुरक्षात्मक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आईएएस ट्रेनी अनामिका, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सेव के सीएसआर फंड से बदल रही अल्मोड़ा के युवाओं की तस्वीर

काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मोदी सरकार का पुतला फूंका गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *