दिनेशपुर। वांछित फरार कछुआ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

दिनेशपुर। वांछित फरार कछुआ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि 28 मई को रामबाग चंदननगर मार्ग से कार संख्या यूके 06 डब्ल्यू 5777 से भारी मात्रा में कछुआ लाते समय पाड़ागांव शक्तिफार्म निवासी युवक विशाल सरकार को चंदन नगर गांव के पास रोका तो वह कार छोड़कर भाग गया। कार की तलाशी में 57 कछुए बरामद हुए थे। पुलिस ने कार को सीज कर फरार आरोपित के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज किया था। बाद में पता चला कि फरार आरोपित का असली नाम विशाल विश्वास है और वह कालीनगर का निवासी है। पुलिस ने गाँव बागजाला से आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

27 अगस्त को एक दिवसीय जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव कराने को सुरमुख सिंह विर्क बने मुख्य चुनाव अधिकारी