Friday, March 29, 2024

Latest Posts

रिपोर्टर राजीव गौड

थाना ट्रांजिट कैंप के हिस्ट्रीशीटर तथा पेशेवर अपराधी कौशल शर्मा को गुंडा एक्ट के तहत छह माह हेतु किया गया जिलाबदर

जनपद की सीमा में रहना है तो अपराधी को सदा चारण में रहना होगा अपराधियों की इस सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन में सभी दुराचारी अपराधियों की करायी जा चुकी है, परेड जिसमे सभी दुराचारी अपराधियों को परेड के दौरान सदाचरण में रहने हेतु दी गई थी चेतावनी।

आज दिनांक 4 /6/2023 को श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा निर्गत जिला बदर के आदेश के अनुपालन में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के सक्रिय अपराधी / हिस्ट्रीशीटर कौशल शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर 6 आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप जनपद उधम सिंह नगर को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया उक्त कौशल शर्मा थाना क्षेत्र काA श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर/ सक्रिय अपराधी है जिसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के निम्न अभियोग पंजीकृत हैं।

1.FIR नंबर 325 /2010 धारा 452/323 /506 IPC कोतवाली रुद्रपुर

2.FIR नंबर 605 /2010 धारा 308/323/ 354 /504/ 506 IPC कोतवाली रुद्रपुर

3. FIR नंबर 250 /2012 धारा 452 /323/ 504/ 506 IPC कोतवाली रुद्रपुर

4. FIR नंबर 593 /2012 धारा 147/ 149/ 323/ 504/ 506 /307 IPC, SC/ST एक्ट कोतवाली रुद्रपुर

5. FIR नंबर 539 / 2015 धारा 34/ 147 /148/ 323/ 504/ 506 IPC, 25 A Act कोतवाली रुद्रपुर

6.FIR नंबर 84 /2017 धारा 147/ 323/ 506 IPC थाना ट्रांजिट कैंप

7.FIR नंबर 302/2019 धारा 34 /147/ 148/ 323 /354/ 504 /506 भादवी थाना ट्रांजिट कैंप

8. FIR नंबर 308 /2020 धारा 147 /323/ 504 /506 IPC

9. FIR नंबर 18 /21 धारा 147/323 /504/ 506/427 IPC थाना ट्रांजिट कैंप

10. FIR नंबर 84/ 21 धारा 323/ 504 /506 IPC थाना ट्रांजिट कैंप

11.Fir 170 / 21 धारा 323/ 504/ 506 IPC थाना ट्रांजिट कैंप

12 Fir 311/21 धारा 307ipc थाना ट्रांजिट कैम्प

13 Fir 245/22 धारा147/323/427/452/504/506ipc थाना ट्रांजिट कैम्प
14 Fir 132/23 धारा 323/504/506/307/34ipc व3/25 Arm act थाना ट्रांजिट कैम्प

उपरोक्त हिस्ट्रीशीटर कौशल शर्मा के अपराधिक क्रियाकलापों पर अंकुश लगाने हेतु q प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा द्वारा 7/02/2022 को A श्रेणी की हिस्ट्रीशीटर खोली गई,ताकि अपराधी के क्रियाकलापों की निगरानी की जा सके,लेकिन उक्त अपराधी फिर भी अपनी आपराधिक गतिविधियों से बाज नहीं आया,
अभी हाल में ही अपने चचेरे भाई पर किच्छा के पेशेवर अपराधी गगन रत्नपुरिया के साथ लामबंद होकर 307 ipc की घटना आवास विकास क्षेत्र में की गई थी जिसमे पुलिस द्वारा अवैध असलाह बरामद कर जेल भेजा गया था, उक्त अपराधी को अभी दो दिवस पूर्व ही थाना बुलाकर प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प सुंदरम शर्मा द्वारा सदाचार में रहने की चेतावनी दी गई,लेकिन आदतन अभ्यस्त अपराधी होने के कारण जिलाबदर की कार्यवाही किया जाना आवश्यक था,इस कारण श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जिला बदर की कार्यवाही हेतु कुशल पैरवी की गई जिसके परिणाम स्वरूप माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट जनपद उधम सिंह नगर द्वारा सक्रिय अपराधी/ हिस्ट्रीशीटर कौशल शर्मा उपरोक्त का जिला बदर का आदेश निर्गत किया गया जिसे आज ट्रांजिट कैम्प पुलिस द्वारा मय पुलिस फोर्स विधिवत रामपुर बॉर्डर से जनपद उधम सिंह नगर की सीमा से बाहर भेजकर जिला बदर किया गया है।
यदि उक्त अपराधी 6 माह के अंदर उधम सिंह नगर की सीमाओं के अंदर विचरण करते हुए पाया गया तो तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा तथा अन्य पेशेवर अपराधियों को भी आगाह किया जाता है या तो सदाचरण में बने रहें अन्यथा उक्त प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.