डीएम पंत ने किया ईवीएम वीवी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण, लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

Spread the love

रूद्रपुर। आज जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने विकास भवन के पास स्थापित ईवीएम वीवी पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो, अलार्म व सीसी टीवी कैमरों को भी चैक किया गया। उन्होने निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी को स्ट्रांग रूम की प्रकाश व्यवस्था और बढ़ाने के निर्देश दिये। जिससे कि सुरक्षा एवं निगरानी की दृष्टि से वेयर हाउस में लगे कैमरों व उपकरणों के संचालन में समस्या ना हो। उन्होने स्ट्रांग रूम में रखी मशीनों की नमी एवं सीलन से बचाव, आग से सुरक्षा हेतु की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, नायाब तहसीलदार भरत लाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र चन्द्र सती, जिला कार्यालय मंत्री बीजेपी. गजेन्द्र प्रजापति, अनुसेवक हिमांशु आर्या एएसआई से श्री किशन राम, पीसी श्री पुष्कर सिंह लसपाल व एचसी अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सीएम धामी ने कहा- शानदार बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री को बधाई, हरीश रावत की जानें प्रतिक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *