डीएम ने की गदरपुर तथा खटीमा बायपास निर्माण कार्यों की समीक्ष बैठक,गदरपुर विधायक अरविन्द पांडेय रहे मौजूद

Spread the love

रूद्रपुर ,जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने गदरपुर तथा खटीमा बायपास निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में परिवहन एवं यात्राओं को और अधिक सरल व सुगम बनाने हेतु गदरपुर तथा खटीमा बायपास निर्माण कार्य को 30 नवम्बर से पूर्व पूरा कराने के निर्देश परियोजना निदेशक एनएचएआई को दिये। बैठक में गदरपुर के विधायक अरविन्द पाण्डे ने बायपास निर्माण कार्य में दिनेशपुर अण्डरपास में वाहनो के आवागमन की समस्या, सुरक्षात्मक दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर सर्विस लेन निर्माण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने सुरक्षात्मक दृष्टि से दिनेशपुर अण्डरपास की ऊंचाई 4.5 मीटर रखने, गदरपुर बायपास पर दिनेशपु से काशीपुर की साइड में सर्विस रोड निर्माण कराने, सरदार नगर में बायपास के दोनो ओर सर्विस रोड निर्माण के साथ ही दोराहा बायपास पर बाजपुर साइड से काशीपुर की ओर सर्विस रोड निर्माण कराने के निर्देश परियोजना निदेशक एनएचएआई को दिये। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को सभी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से होने वाले कार्यों की डीपीआर तत्काल बनवाने के निर्देश ओसी कलैक्ट्रेट मनीष बिष्ट को दिये। डीएम ने पर्यटन क्षेत्र गुलरभोज की सूचना सम्बन्धी साइनेज़ लगाने के निर्देश दिये।
बैठक में गदरपुर के विधायक अरविन्द पाण्डे, परियोजना निदेशक एनएचएआई योगेन्द्र शर्मा, ओसी कलैक्ट्रेट मनीष बिष्ट, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, वैयक्तिक अधिकारी आनन्द विश्वकर्मा सहित नैत्र प्रकाश शर्मा, दर्पण शर्मा, मनीष फुटेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश भुड्डी आदि उपस्थित थे।

More From Author

बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण

शनिवार को समय साय 7 बजे इण्डियन पब्लिक स्कूलनि.. स्कूलानि चामुकादे का देवी मंदिर पर भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्याट भजन गापर नरेश सेनी-गुरुग्राम, राधा खुशबू- वृदावन, संजू पागल-हापुड से पहुंचकर श्री श्याम वावा का गुणगान करेगे एवं तमाम धर्माचाय सन्ह महात्मा कार्यक्रम में पहुंचकर आशेविाद प्रदान करेंगे।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात,कई मुद्दों पर हुई चर्चा

गर्मजोशी के साथ हुआ नव नियुक्त जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा का स्वागत ,गदरपुर में सैकड़ो की शंख्या में पहुंचे कार्यकर्त्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *