टूर पर जा रही निजी स्कूल की बस खंती में पलटने से आया की हुई मौत

रिपोर्टर जुगनु खान काशीपुर

टूर पर जा रही निजी स्कूल की बस खंती में पलटने से आया की हुई मौत

काशीपुर। टूर पर जा रही निजी स्कूल की बस के खंती में पलटने से आया की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षिका समेत कई बच्चों के घायल हो जाने पर उन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दढ़ियाल रोड पर लोहियापुल स्थित एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी की तीन बसें बच्चों को लेकर मुरादाबाद टूर पर जा रहीं थी। दढ़ियाल-काशीपुर रोड पर नया गांव के पास मोड़ पर एक बस का पट्टा अचानक टूट जाने से बेकाबू होकर बस खंती में पलट गई। चीख पुकार सुन राहगीर और आसपास के ग्रामीण व अन्य बसों में सवार स्कूल स्टाफ के कर्मचारियों ने पलटी बस से बच्चों और स्कूल स्टाफ के कर्मचारियों को निकाला। बस में सवार स्कूल की आया 21वर्षीय बबली निवासी गांव बरखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक महिला शिक्षिका और कई बच्चे घायल हो गये। सूचना पर काशीपुर एसपी अभय सिंह सहित दढ़ियाल और उत्तराखंड की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More From Author

रुद्रपुर । रम्पुरा और आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट और बर्बरता के आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

विधायक शिव अरोड़ा ने सेनानायक देवेंद्र पिंचा की मौजूदगी में 31वीं वाहिनी पीएसी क्षेत्र में 16 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास सहित कुल 27 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण

रूद्रपुर। वार्ड 12 औद्योगिक क्षेत्रा कैनाल कालोनी में नगर निगम द्वारा पार्क निर्माण कराये जाने पर कालोनीवासियों ने मेयर रामपाल सिंह और पार्षदों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया

काशीपुर बार एसोसिएशन ने छबील लगाकर लोगों को शरबत का प्रसाद किया वितरित