झूठ व कमीशन खोरी से मुक्त हुआ नगर निगम ,5 वर्षों में सबसे अधिक उत्पीड़न हुआ नजूल बस्तियों का, जाते-जाते भी दिए गए झूठ का पिटारा

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

झूठ व कमीशन खोरी से मुक्त हुआ नगर निगम ,5 वर्षों में सबसे अधिक उत्पीड़न हुआ नजूल बस्तियों का, जाते-जाते भी दिए गए झूठ का पिटारा
रुद्रपुर। नगर निगम झूठ ब कमीशनखोर मेयर से मुक्त हो गया है ।पिछले 5 वर्षों में नगर निगम रुद्रपुर द्वारा सबसे अधिक उत्पीड़न नजूल की बस्ती वासियों का हुआ है रामपाल जाते-जाते भी 127 पत्थर दिखाकर झूठ का पिटारा थाम कर चले गए। भाईचारा एकता मंच के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त विचार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने व्यक्त किये श्री गंगवार ने कहा कि रामपाल एल आई सी से आए थे और कमीशन उनके मुंह को लगी हुई थी आते ही उन्होंने नगर निगम को झूठ ब कमीशन खोरी का ठिकाना बना दिया कूड़ा हटाना, नजूल बासियो को मालिकाना हक जो उन्होंने कसमें खाई थी 5 वर्षों में ज्यों की त्यों रही इससे उल्टा नगर निगम के लोगों द्वारा बस्तियों के लोगों का अतिक्रमण के नाम पर सबसे अधिक उत्पीड़न किया गया गरीबों को उजाड़ना, कमीशन तथा अमीरों से प्यार ही रामपाल की 5 वर्षों की उपलब्धि है। 5 वर्षों में नगर निगम में सबसे अधिक ब्लैकमेलरो की शिकायत पर नजूल बासियो का उत्पीड़न हुआ जबकि सरकार नजूल नीति बनाकर मालिकाना हक की बात कर रही है ।सत्ता पक्ष की आड़ में रामपाल जी द्वारा जो खेल खेले गए हैं सभी जनता के सामने लाए जाएंगे रामपाल सिंह जाते-जाते भी नगर निगम में 127 पत्थरों का लोकार्पण कर गए जबकि उन कार्यों में से कोई भी धरातल पर शुरू नहीं हुआ। भाईचारा एकता मंच गरीब बस्तियों के निवासियों के साथ खड़ा है और हमेशा खड़ा रहेगा ।प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से रेनू जुनेजा, सुमन पंत ,ममता श्रीवास्तव, शीला चौधरी, आरती मौर्य ,नीरू मिश्रा, अनामिका मंडल, कविता मंडल, पार्वती, ममता शर्मा आधार स्वामी संगीता श्रीवास्तव, आशामुंजाल ,ताप्ती राय ,बबलू गंगवार, भगवान दास गंगवार, सुनीता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

More From Author

विश्वकर्मा मार्किट के व्यापारीयों से मिले विधायक शिव अरोरा ने सांसद अजय भट्ट व जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता बाद बोले विश्वकर्मा मार्किट व्यापारीयों का अगले कुछ दिनों मे होंगी आवंटन प्रक्रिया,उसके बाद हटाए जाएंगे रोडवेज से विश्वकर्मा मार्किट की दुकाने रुद्रपुर विकास हित मे रोडवेज बसस्टैंड के निर्माण को गति देना जरूरी

विधायक शिव अरोरा ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मनोज सरकार स्टेडियम मे आयोजित अंडर – 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियो को सम्मानित किया विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 साल का कार्यालय जनकल्याण को समर्पित

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

ट्रांसिट कैंप क्षेत्र में हुई चोरी का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा,01 अभियुक्त गिरफ्तार।

विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना से स्वीकृत नेशनल हाईवे से प्रीत बिहार ग्रेटर कैलाश तक 1. 7 किलोमीटर हॉटमिक्स मार्ग के निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया