जसपुर क्षेत्र में 35 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में।

Spread the love

जसपुर क्षेत्र में 35 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिहनगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत ।  पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर , व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07/12/23 को नशा तस्कर मोहसीन को नहर वाली सडक नई बस्ती जसपुर से चाँस रिकवरी में 35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर कोतवाली जसपुर में मु0 एफ0आई0आऱ0 न0- 482/23 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त मोहसीन के विरुद्ध पूर्व से स्मैक तस्करी के 02 अभियोग पंजीकृत है , मोहसीन अभियस्त अपराधी है जो काफी समय से नई बस्ती जसपुर क्षेत्र में नशे का कारोबार करता है मोहसीन को माननीय न्यायालय पेश कर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

बरामदगी-

1-35 ग्राम स्मैक एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर
2- एक काले रंग की पन्नी
3-32 सफेद कागज की पूडिया
4-एक इलेक्ट्रानिक तराजू

गिरफ्तार अभियुक्त-

मोहसीन पुत्र रईस अहमद निवासी नई बस्ती थाना जसपुर उम्र- 25 वर्ष

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

More From Author

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, विभागों ने संभाला मोर्चा विद्युत विभाग के बाद जल संस्थान ने भी पानी की पाइप लाइन शिफ्टिंग, लाइन बिछाने का कार्य किया आरम्भ

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिणिर्वाण दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

लालपुर में आपदा प्रबंधन द्वारा बचाव से निपटने के लिए प्रशिक्षण किया गया