जनपद उधमसिंहनगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कार्मिकों को दी गई भावभीनी विदाई।*

Spread the love

*जनपद उधमसिंहनगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कार्मिकों को दी गई भावभीनी विदाई।*

आज दिनांक 28.02.2023 को *डॉ0 मंजुनाथ टी सी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर* महोदय के आदेशानुसार पुलिस लाईन रुद्रपुर में *उप निरीक्षक गंगा दत्त रखोलिया व अपर उप निरीक्षक स0पु0 आनंद सिंह की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति* के अवसर पर *विदाई समारोह* का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर *श्री मति अनुषा बडोला पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत हुए *पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों* को *प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई* दी गयी तथा उनकी *अधिवर्षता सेवानिवृत्त जीवन सदैव शान्तिमय, स्वस्थ एवं समृद्धशाली* होने तथा *अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना* करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की *शुभकामनाऐं* दी गयी । साथ ही सेवानिवृत्त हुई अधिकारी से अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को *पुलिस परिवार का अभिन्न अंग* मानती रहेंगी तथा उनका *सहयोग एवं सदभावनाऐं* पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी।
विदाई समारोह के अवसर पर *उपस्थित अन्य अधिकारीगणों* द्वारा *पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल* के द्वौरान *किए गये कार्यो की सराहना* करते हुए उनकी व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं *मंगलमय जीवन* की प्रार्थना की ।
सेवानिवृत्त हुए *पुलिस कार्मिकों* द्वारा *अपने सेवाकाल के दौरान खट्टे-मीठे अनुभवो* को उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों से साथ साझा कर *सभी को सदैव पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन* से अपनी ड्यूटी को करने हेतु प्रेरित किया गया।

*मीडिया सेल उधम सिंह नगर पुलिस*

More From Author

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

एस सी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया आई आई एम काशीपुर में आयोजित “उत्तिष्ठा” सम्मेलन में प्रतिभाग।*

पढ़िए… एपीजे अब्दुल कलाम में हुई बैठक जानिए क्या है बैठक का उद्देश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *