चोरी की योजना बनाते दो शातिर चोरों को रमपुरिया चाकुओं के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया

Spread the love

चोरी की योजना बनाते दो शातिर चोरों को रमपुरिया चाकुओं के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया

काशीपुर। चोरी की योजना बनाते दो शातिर चोरों को रमपुरिया चाकुओं के साथ पुलिस ने गिरफ्त किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा के निर्देशन व पर्यवेक्षण में कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा रात्रि में गश्त के दौरान एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के पीछे सुनसान स्थान पर चोरी की योजना बनाते दो शातिर चोरों मोदीम पुत्र यासीन निवासी हजरत नगर काली बस्ती बांसफोड़ान, काशीपुर
तथा मोहम्मद वसीम पुत्र शाहिद हुसैन निवासी मोहल्ला नत्था सिंह तकिया वाली मस्जिद के पीछे जसपुर को अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया गया। यहां माले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसएसपी उधमसिंहनगर मंजुनाथ टीसी ने बताया कि गिरफ्तारशुदा चोरों ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी हैं पहले भी चोरी आदि कई मामलों में जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 401आईपीसी एवं आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी, का. गौरव सनवाल,
प्रेम कनवाल व सुरेंद्र सिंह थे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

अगस्त क्रांति दिवस अवसर पर नारायणपुर तिराहा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को किया नमन,,पूर्व विधायक शुक्ला द्वारा सेनानियों को किया गया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *