चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को तमंचा कारतूस -कारतूस समेत किया गिरफ्तार

Spread the love

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को तमंचा कारतूस -कारतूस समेत किया गिरफ्तार

काशीपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को तमंचा-कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर बाइट चोर बताया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को आवास विकास गेट के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त विनीत पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना बिलसंडा जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश, शातिर किस्म का मोटरसाइकिल चोर है जो पूर्व में भी रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा व उत्तर प्रदेश के पीलीभीत एवं बरेली जनपद से मोटरसाइकिल चोरी में जेल गया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी मनोज जोशी, कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी, एसआई कंचन पडलिया, का. गिरीश मठपाल, मनोहर व सुरेंद्र सिंह शामिल थे।

More From Author

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

मोबाइल झपट्टामार दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में किया प्रतिभाग ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *