चुकटी देवरिया में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन

चुकटी देवरिया में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञान संगोष्ठी में 27 विद्यालय के 53 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया

रुद्रपुर राजकीय इण्टर कालेज चुकटी देवरिया में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ग्राम प्रधान रणजीत सिंह नगरकोटी, प्रधानाचार्य आमोद सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी द्वारा विज्ञान संगोष्ठी “श्री अन्न -एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार” के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई
कार्यक्रम में 27 विद्यालयों के 53 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में गजेंद्र सिंह सिकरवार , सुनीता माहेश्वरी, दीपिका राज उपस्थित रहे
जिला विज्ञान समन्वयक प्रेम चंद्र ने परिणाम की घोषणा कर जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी के बारे में जानकरी दी गई
विज्ञान संगोष्ठी में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर के शुभम सिंह ने प्रथम व इसी विद्यालय के ललित मोहन सनवाल ने तृतीय,राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शांतिपुरी की मीनाक्षी जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर विजेताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रधानाचार्य आमोद सक्सेना द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया
इस अवसर पर अमीर उद्दीन ,अनिल कुमार टम्टा,भावना,निधि वर्मा,सपना जोशी,देवेन्द्र सिंह रौतेला,कल्पना यादव,नीतू सिंह, एम एस माथुर, दिनेश चंद्र गहतोड़ी,यामिनी,अमरदीप, राजीव पाठक,विजय कुमार, ललित कुमार सतवंत कौर,जी एल आगरी, सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सञ्चालन राम मिलन सरोज ने किया

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

चंद्रावती तिवारी पीजी कॉलेज में नशा उन्मूलन समिति द्वारा चर्चा का आयोजन किया गया

रूद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में तीन नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए पार्टी अध्यक्ष की घोषणा करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान भी किया। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद दिनेशपुर नगर पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष के लिए नारायण हालदार, गूलरभोज के लिए किशोर सावंत और लालपुर के लिए नरेश खुराना के नामों की घोषणा की और तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताआंे ने तीनों अध्यक्षों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कार्यकर्ताओं से निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिले में पूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। जल्द ही जिले के अन्य निकायों में भी संगठन की कार्यकारिणी गठित की जायेगी और कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी जायेगी। श्री गावा ने कार्यकर्ताओं से सभी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। भाजपा सरकार द्वारा केवल घोषणाएं करते हुए आम जनता के अंदर भ्रम फैलाया जा रहा । सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को मजबूती देते हुए आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन जक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केवल लोगों की नब्ज टटोलने की जरूरत है। जनता केंद्र और प्रदेश सरकार के क्रियाकलापों से तंग आ चुकी है। जनता ने भाजपा को सबक सिखाने की ठान ली है। इस बार कांग्रेस निकाय चुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव में भी परचम लहरायेगी। इस अवसर पर राजकुमार भुसरी, अजीत सिंह सचदेवा, सुरेश खुराना, अशोक कुमार चुघ, नरेश सागर, सतीा कालड़ा, राजकुमार खुराना, सुरेन्द्र तनेजा, डा. सुबेग सिंह गिल, धर्मेन्द्र सिंह मेहरा, जीवन सिंह, विशन सिंह, रवि बिष्ट, विपिन खुराना, सन्नी बजाज, सौरभ मदान, अजय राय, सपन, ब्रजमोहन, नरपन हालदार, नित्यानंद आदि मौजूद थे।