चार साहिबजादोंं और माता गुजरी के शहीदी दिवस पर कीर्तन दरबार का आयोजन

Spread the love

इंदिरा कालोनी गुरूद्वारा माता गुजरी कौर में दशमपिता गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादोंं और माता गुजरी के शहीदी दिवस पर कीर्तन दरबार का आयोजन कर उनके बलिदान को याद किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर गुरूद्वारा साहिब में शीश नवाया इस दौरान प्रबंधक कमेटी ने पूर्व विधायक ठुकराल एवं रामलीला कमेटी के महासचिव राजकुमार भूसरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया l इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहीदी और कुर्बानी की ऐसी मिसाल इतिहास में कोई दूसरी नहीं है। मानवता और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह ने कई युद्ध लड़े जिसमेंं चमकौर के युद्ध मे दो साहिबजादे मात्र 17 वर्ष और 14 वर्ष की आयु में शहीद हुए। इस दौरान धार्मिक दीवान सजाए गए और
रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु का लंगर अटूट चलता रहा जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर छका। इस दौरान स० दीदार सिंह, पूर्व प्रधान बलवीर सिहं ,प्रीतम सिंह चावला, राजेन्द्र सिंह नत्था सिह, गुरजीत सिंह सहित संगत उपस्थित रही l

More From Author

रुद्रपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।साथी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री का भी भावपूर्ण स्मरण किया।

विधायक शिव अरोरा ने एकराम आर्य पार्क में पंच मन्दिर के पास सौन्दर्यकरण के कार्य का किया शिलान्यास

नव वर्ष के स्वागत के लिए रोटरी क्लब आफ काशीपुर कार्वेट ने उत्सव मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *