चंद्रावती पीजी कॉलेज में बी ए एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के साथ दीक्षारम्भ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Spread the love

चंद्रावती पीजी कॉलेज में बी ए एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के साथ दीक्षारम्भ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के सत्र 2023-2024 की बी0ए0 एवं बी0कॉम0 प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के साथ दीक्षारम्भ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या ने महाविद्यालय की संस्कृति व कार्य पद्धति से छात्राओं को अवगत कराते हुए 75ः उपस्थिति की अनिवार्यता पर बल देते हुए छात्राओं को नई शिक्षा नीति के सभी विषयों की जानकारी दी, इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के प्रत्येक प्राध्यापक ने अपना परिचय देते हुए अपने दायित्वों से अवगत कराया व छात्राओं के कौशल विकास व नई शिक्षा नीति के उद्देश्य की प्रतिपूर्ति में अधिक से अधिक गतिविधियों में प्रतिभाग कर सहयोग करने की अपील की। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर डॉ0 दीपिका आत्रेय ने छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाविद्यालय के सौन्दर्यकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं व्यक्तित्व विकास हेतु महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर क्रिया कलापों में भागीदारी करने पर बल दिया।महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना से अवगत कराते हुए समसामयिक जागरुकता से जुड़े कार्यक्रमों में अधिकाधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 रमा अरोरा ने छात्राओं को खेल-कूद में अधिकाधिक प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी, साथ ही क्रीड़ा क्षेत्र पर प्रकाश डाला।
अन्त में प्राचार्या ने छात्राओं को समसामयिक माहौल को देखते हुए इन्टरनेट का सदुपयोग करने एवं जागरुक रहने को कहा तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More From Author

विश्वकर्मा मार्किट के व्यापारीयों से मिले विधायक शिव अरोरा ने सांसद अजय भट्ट व जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता बाद बोले विश्वकर्मा मार्किट व्यापारीयों का अगले कुछ दिनों मे होंगी आवंटन प्रक्रिया,उसके बाद हटाए जाएंगे रोडवेज से विश्वकर्मा मार्किट की दुकाने रुद्रपुर विकास हित मे रोडवेज बसस्टैंड के निर्माण को गति देना जरूरी

विधायक शिव अरोरा ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मनोज सरकार स्टेडियम मे आयोजित अंडर – 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियो को सम्मानित किया विधायक बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 5 साल का कार्यालय जनकल्याण को समर्पित

बिंदुखत्ता, 05 जुलाई। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता पवन आर्या के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नैनीताल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

सीएम बोले, इन्वेस्टर समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा वाटर कूलर केवीआर हॉस्पिटल को समर्पित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *