घर जा रहे बाइक सवार डॉक्टर पर तीन युवकों ने हमला बोल कर लहूलुहान किया

घर जा रहे बाइक सवार डॉक्टर पर तीन युवकों ने हमला बोल कर लहूलुहान किया

काशीपुर। निजी हॉस्पिटल से ड्यूटी कर घर जा रहे बाइक सवार डॉक्टर पर तीन युवकों ने हमला बोल कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुट गई है। विजयनगर नई बस्ती डा. अरशद पुत्र डा. राहतअली ने प्रतापपुर पुलिस चौकी में तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 21 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह मानपुर रोड स्थित उजाला हास्पिटल से ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक संख्या-यूके-18-4765 से घर आ रहे थे कि मानपुर बिजली घर के पास 3 व्यक्तियों ने पहले तो उनकी बाइक को अपनी बाइक से टक्कर मारी। उसके बाद उन्होने जान से मारने की नीयत से उनके सिर व कंधे पर फन्टी से वार किया जिससे उनके सिर व कन्धे पर चोटें आयीं हैं। उनके इस वार से वे सड़क पर गिर पड़े और वे तीनों लोग भाग गये।किसी तरह हिम्मत जुटाकर वे उजाला अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। सिर में गहरे घाव के चलते 6 टांके आये हैं। डॉक्टर ने नामजद तहरीर देते हुए मानपुर निवासी उक्त तीनों हमलावरों से भविष्य में भी जानमाल के खतरे की आशंका व्यक्त की है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुट गई है।

More From Author

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प

नवरात्र का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया की रौनक बढ़ जाती है। गुजरात में गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। हर साल नवरात्र के दौरान पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के गरबा गाने भी खूब बजते हैं। इन्हीं में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गीत ‘झूमे रे गोरी’ खास पहचान बना चुका है।

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भारतीय किसान यूनियन के तोमर प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात

कोतवाली काशीपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया सम्मानित