ग्राम महेशपुर में विधायक निधि से स्वीकृत मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया लोकार्पण विधायक बोले महेशपुर में सड़क, नाली, मंदिर सौंदर्यीकरण सहित लगातार कराए जा रहे विकास कार्य

Spread the love

राजीव कुमार

ग्राम महेशपुर में विधायक निधि से स्वीकृत मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया लोकार्पण
विधायक बोले महेशपुर में सड़क, नाली, मंदिर सौंदर्यीकरण सहित लगातार कराए जा रहे विकास कार्य

रुद्रपुर। ग्राम महेशपुर में विधायक निधि से स्वीकृत मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ग्राम महेशपुर में उनके द्वारा लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। गांव में सड़क, नाली, मंदिर सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस मंदिर में क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है और जहां समय-समय पर अनेक धार्मिक आयोजन होते हैं, वहीं रामलीला का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक महत्व वाले स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य कराने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए रुद्रपुर विधानसभा में लगातार विकास की गति को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

इस दौरान वरिष्ठ उद्योगपति समाजसेवी हरीश मुंजाल, राजेश बजाज, राजन मुंजाल, चिराग मुंजाल, पंकज बटला, सुशील बजाज, शमी डाबर, राजेश खुराना, अंकुश शर्मा, शशांक शर्मा, विपिन बजाज, शिवम बटला, हरीश मुंजाल, शेखर अरोड़ा, गुलशन बजाज, सुरेंद्र गुंबर, आकाश बाटला, मनीष मुंजल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन भीम आर्मी छात्र फेडरेशन द्वारा सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर में पहली बार आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गौतम जी एवं विकास कुमार एवं वासित भाई विजय कुमार आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव सुरेश कुमार भारती एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट राजेंद्र सिंह एवं भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं भीम आर्मी छात्र फेडरेशन सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज के सदस्यों द्वारा पहली बार हरमन कौर को उपसचिव के पद पर चुनाव में खड़ा किया गया और भारी मतों से हरमन कौर द्वारा 530 वोटो की बढ़त बनाते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की. जय भीम जय संविधान

आज अपने होटल के मालिक और मालकिन ने राजीव पत्रकारक जन्मदिन बड़े हीधूमधाम से मनोज गुप्ता राजू सिंह विनोद आर्य आरती आर्य