ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने अक्षय, जल्होत्रा आवास पर जोरदार स्वागत

Spread the love

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने अक्षय, जल्होत्रा आवास पर जोरदार स्वागत

 

किच्छा। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के नामों का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के तौर पर अक्षय अरोरा को नियुक्त किया गया है। वहीं पंतनगर मंडल से अनिल यादव को बनाया गया है। दोनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। विपिन ने दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाते हुये दायित्व मिलने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अध्यक्ष पद पर रहते हुये दोनों जन भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अक्षय ने पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों का आभार जताते हुये मिले दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का भरोसा जताया। उन्हें बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी, अमित मदान, शोभित शर्मा, नरेन्द्र ठुकराल, शशिकांत मिश्रा, बलजीत गाबा, गुंजन जल्होत्रा, नवजोत सिंह, प्रकट सिंह, राहुल चंद्रा, मनोज यादव, जितेन्द्र राजभर, उदयवीर, सलीम सलमानी, भगवंत सिंह, राहुल सिंह, जग्गू सिंह, अमृत पाल, हरीश डाबरा, जय बाठला आदि शामिल रहे।

More From Author

इंसेंटिव बढ़ाने, कस्टमर हेतु पर्याप्त पेपर बैग उपलब्ध कराने सहित साफ पानी की मांग को लेकर ब्लिंकिट वर्कर्स का कार्य बहिष्कार, समाजसेवी गाबा ने बुलंद की कर्मचारियों की आवाज़ दूषित पानी, गंदे शौचालय, बैठने की सुविधा के अभाव पर जमकर बरसे गाबा

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शहीद खुदीराम बोस क्लब की बैठक

315 बोर के अवैध तमंचों व कारतूस के साथ पुलभट्टा पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *