गौवंश संरक्षण स्क्वायड टीम एवं पुलिस टीम ने प्रतिबंध को गौ मांस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

गौवंश संरक्षण स्क्वायड टीम एवं पुलिस टीम ने प्रतिबंध को गौ मांस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर। गौवंश संरक्षण स्क्वायड टीम एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर 78 किलोग्राम प्रतिबंधित गौ मांस तथा एक चाकू ,एक कुल्हाड़ी, एक सूजा, एक लकड़ी का गुटखा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक काली पन्नी का पैकेट तथा 5980 रुपए बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। गोवंश संरक्षण स्क्वायड किच्छा की टीम मय सरकारी वाहन से किच्छा से होते तीन पानी तिराहा पहुंची तो मुखवर खास ने आकर बताया कि रेशमबाड़ी में अलीम तथा नसीम अपनी मीट की दुकान में गाय का मांस बेचने का कार्य कर रहे हैं, जल्दी करो तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर कांस्टेबल संजय कुमार द्वारा अपने मोबाइल से उप निरीक्षक नवीन बुधानी चौकी प्रभारी रम्पुरा को सूचना से अवगत कराया और अविलंब तीन पानी तिराहा पर मिलने को कहा। कुछ ही समय बाद उप निरीक्षक नवीन बुधानी मय हमराही कांस्टेबल महेंद्र कुमार तथा विजयपाल सिंह अपनी निजी मोटरसाइकिल से तीन पानी तिराहा पहुंचे तथा सामूहिक टीम बनाकर मुखबिर के बताए अनुसार रेशमबाड़ी में अलीम नामक व्यक्ति की मीट की दुकान पर पहुंचे तथा एकदम दबिश दी तो मौके पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति दुकान के अंदर बनी खिड़की से दूसरे कमरे में प्रवेश करता हुआ भाग गया जिसे बीट कर्मचारी महेंद्र तथा विजय ने पहचान कर बताया कि भागने वाला व्यक्ति नसीम पुत्र अहमद हुसैन निवासी खेड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अलीम पुत्र अहमद हुसैन निवासी रेशमबाड़ी जनपद उधमसिंहनगर बताया, जिससे मौके पर लगभग 78 किलोग्राम प्रतिबंधित गौ मांस तथा एक चाकू ,एक कुल्हाड़ी, एक सूजा, एक लकड़ी का गुटखा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक काली पन्नी का पैकेट तथा 5980 रुपए बरामद हुए। मौके से हेड कांस्टेबल दीवान नाथ द्वारा अपने मोबाइल से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु पाठक को मौके पर आने का आग्रह किया। मौके पर समस्त कार्रवाई होने के बाद अभियुक्त तथा माल व नमूना माल लेकर कोतवाली रुद्रपुर आए तथा अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/5/11(1) गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। गौ वंश टीम में प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण सिंह, हेड कांस्टेबल कुंदन खन्ना, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल दीवान नाथ,
कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल राजकुमार तथा पुलिस टीम में
उप निरीक्षक नवीन बुधानी चौकी प्रभारी रम्पुरा, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, विजय पाल सिंह थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रुद्रपुर के मुखर्जी नगर में, बंगाली समाज के द्वारा मतदाता तथा बीएलओ द्वारा स्वीप टीम ने जागरुकता रैली निकाली

श्रीराम संस्थान में “प्रयास बनाम प्रभाव“ पर कार्यशाला का आयोजन