गर्मजोशी के साथ हुआ नव नियुक्त जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा का स्वागत ,गदरपुर में सैकड़ो की शंख्या में पहुंचे कार्यकर्त्ता

Spread the love

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला काशीपुर मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का काफिला गदरपुर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला एवं आतिशबाजी के साथ जोरदार नारेबाजी के बीच भव्य स्वागत किया, वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

भारतीय जनता पार्टी हाईकमान द्वारा गुंजन सुखीजा को जिला काशीपुर मंडल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष का पद मिलने के बाद ग़दरपुर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुंजन सुखीजा के स्वागत का कई जगह पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया,

इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करेंगे और आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया जाएगा l गुंजन सुखीजा के स्वागत में मिष्ठान विक्रेता संघ के अध्यक्ष राकेश गुंबर के प्रतिष्ठान पर केक काटकर और आतिशबाजी करके स्वागत किया गया भाजपा नेता सुरेश खुराना के प्रतिष्ठान पर मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी करके गुंजन सुखीजा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी द्वारा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ गुंजन सुखीजा की आरती उतारी और तिलक करके आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं प्रदान की l गुंजन सुखीजा का काफिला काशीपुर से आते हुए गदरपुर पहुंचकर मुख्य मार्ग पर चलते हुए दिनेशपुर मोड जाकर समाप्त हुआ इस मौके पर रुद्रपुर विधायक शिवअरोरा,राजेश डाबर, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्यामलाल सुखीजा, मनोज डाबर,अशोक छाबड़ा, राजकुमार भुड्डी,सुभाष गुंबर,अशोक हुड़िया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश भुड्डी,कपिल गंडा, गौरव मदान, लेखराज नागपाल , लवली हुड़िया,अनिल भुसरी, नरेश हुड़िया, हैप्पी चंदा ,रोहित मुरादिया ,प्रीत ग्रोवर ,राजीव ग्रोवर, रोहित सुदामा ,निपुण गगनेजा,कृष्ण बत्रा ,पंकज सेतिया ,तिलक राज गंभीर, डॉ.सनी बत्रा ,सतीश अनेजा, सुभाष खुराना, अशोक भुड्डी,प्रेम सचदेवा, मनीष फुटेला,मानसी सुखीजा ,प्रेरणा हुड़िया, राजबाला चौहान ,संगीता ग्रोवर, स्वीटी चावला, रीना शर्मा, कुलवीरी चौधरी, बबली शर्मा, राधा रानी सहित तमाम लोग शामिल रहे।

More From Author

आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनावो में शांति व्यवस्था के मद्देनजर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ उधमसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही जारी 01अदद तमंचा 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

डीएम ने की गदरपुर तथा खटीमा बायपास निर्माण कार्यों की समीक्ष बैठक,गदरपुर विधायक अरविन्द पांडेय रहे मौजूद

विधायक शिव अरोरा ने जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ2022 का किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *