खुलासा पढ़े..दोस्त ने ही मारी थी दोस्त को तमंचे से गोली,मात्र 25 हजार रूपये की थी बात, जेल में हुई थी जान पहचान इस रिपोर्ट में जानें

Spread the love

उधम सिंह नगर रुद्रपुर।गदरपुर में हुए गोली कांड से एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर किया खुलासा ।एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश में जिले की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। बता दे की बीते दिन शुक्रवार 5 अगस्त की रात्रि जब एक युवक किराने की दुकान पर समान ले रहा था तभी उसके पास दो बाइक सवार युवक आते है कुछ देर दोनो में बातचीत होती है बातो में ही बाइक सवार युवक ने तमंचे से गोली मार दी गोली उसकी जांघ में लगी जिससे वह लहूलुहान हो गया उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल लाया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई ।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज घंगालें और जांच के लिए कार्यवाही शुरू कर अलग अलग टीमों का गठन किया।पुलिस ने आरोपियों को गत दिवस मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा ।आपको बता दे की मृतक का नाम जसवीर सिंह है जो ग्राम चंदनपुर थाना गदरपुर का निवासी था।पुलिस ने खुलासा कर बताया की मृतक जसवीर और गोली चलाने वाले दोनो गहरे दोस्त ही थे।जसवीर और उसके दोस्त पहले किसी मामले में जेल गए थे जेल में इनकी जान पहचान हुई थी । सजा पूरी होने पर यह लोग बरी हुए और पैसे के लेनदेन को लेकर इनका विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया की महज लगभग 25 हजार के लिए एक दोस्त ने दोस्त को ही मौत के घाट उतारा।गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम पता पहला आरोपी जगजीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह दूसरा आरोपी प्रदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह यह दोनो एक ही स्थान के रहने वाले है ग्राम रोशनपुर थाना गदरपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड।एसएसपी ने खुलासा करने बाली टीम को पांच हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।और दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।एसएसपी ने साफ कह दिया है की जो भी जिले में दहशत फैलाने का काम करेंगे उन्हें जेल भेजकर उनकी संपत्ति जब्त होगी और गैंगस्टर की कार्यवाही भी की जाएगी।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

स्कूल वाहन में क्षमता से अधिक बैठाने पर कई वाहनों के चालान सीपीयू ने की कार्यवाही

पढ़े…15 लाख रूपये की अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने पकड़े दो लोग, यहाँ से चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *