केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उधम सिंह नगर में किए जनता कार्य के वादे को कर रहे पूरा,जानिए कैसे 

Spread the love

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के पत्र दिए जाने के बाद पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कर नया ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने का काम हुआ शुरू, यहा से देश दुनिया के लिए फ्लाइट हुई चालू

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उधम सिंह नगर के पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कर नया ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने और इसे (आई एफ आर) इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स के तहत आधुनिक उपकरण लगाने के अनुरोध के आशय से नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। पूर्व में पंतनगर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिखे गए पत्र के बाद अब पंतनगर से इंडिगो और स्पाइसजेट की दिल्ली से देहरादून सहित विभिन्न शहरों के लिए फ्लाइट भी शुरू हो चुकी है।

 

 

केंद्रीय उड्डयन मंत्री को लिखे गए पत्र में पर्यटन मंत्री श्री अजय भट्ट ने बताया है कि सरकार द्वारा उधम सिंह नगर के पंतनगर में नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने भी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। नियमानुसार भूमि का हस्तांतरण भी हो चुका है। श्री भट्ट ने पत्र में बताया है कि पंतनगर के पास सिडकुल क्षेत्र है, जहां बड़ी-बड़ी कंपनियां स्थित हैं। जहां भारत के अन्य राज्यों के उद्योगपति यहां उद्योग करते हैं। इसके अलावा नानक सागर डैम, सरोवर नगरी नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी, मां पूर्णागिरि सिद्ध पीठ, ब्यानधुरा बाबा मंदिर, चितई गोलू देव मंदिर, पनडु्खोली, महावतार बाबा की गुफा, मुंसियारी, चौकड़ी, द्वाराहाट, दूनागिरी का सिद्ध पीठ, योगदान सत्संग सोसायटी, विरथी फॉल, पाताल भुवनेश्वर गुफा, पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग रूट, सहित कई मंदिर, ट्रैकिंग रूट और रमणीय दार्शनिक स्थल हैं।

 

जहां देश-विदेश सहित नेपाल के पर्यटक भी पर्यटन व दर्शन के आशय से आते हैं। श्री भट्ट ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से कहा है कि इन सभी विषयों के चलते पंतनगर का नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने हेतु धनराशि अवमुक्त किया जाए, ताकि सामरिक दृष्टि से निकट भविष्य में इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा केंद्रीय पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर हवाई अड्डे को (वीएफआर) यानी विजुअल फ्लाइट रूल्स से बदलकर (आईएफआर) इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूस में तब्दील किए जाने का अनुरोध किया है। श्री भट्ट ने पत्र में कहा है कि वीएफआर लाइसेंस में कम दिखाई देने के कारण विमानों का संचालन नहीं हो पाता, लिहाजा इस हवाई अड्डे को आईएफआर लाइसेंस हेतु उचित उपकरण स्थापित किए जाने आवश्यक है, जिससे कि ज्यादा धुंध कोहरे या कम दिखाई देने की स्थिति में भी यहां से हवाई यातायात का संचालन हो सके।

 

 

गौरतलब है कि श्री भट्ट के द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और पंतनगर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री से कई मुलाकातें की और पत्र भी लिखे जिसके फल स्वरुप पूर्व में लिखे गए पत्र के बाद वर्तमान में केंद्रीय उड्डयन मंत्री के निर्देश पर इंडिगो और स्पाइसजेट की नॉन स्टॉप फ्लाइट दिल्ली देहरादून सहित देश के दूसरे राज्यों के लिए शुरू हो चुकी हैं। केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री अजय भट्ट ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण होने से उत्तराखंड में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ने के साथ-साथ सीमावर्ती राज्य होने के नाते सामरिक महत्व भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है उन्हें उम्मीद है जल्द उसमें भी सरकार को सफलता मिलेगी।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

पढ़िए… कहा हुई युवक की गोली मारकर हत्या मचा हड़कंप,पुलिस की खोजबीन जारी 

दिल्ली के जहांगीरपुरी में कल हुई हिंसा के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *