कुंडा थाना पुलिस ने 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। रविवार सायं कुंडा थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक भूमिका पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान दो लोगों को ई-रिक्शा पर कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतलों के बीच छुपाकर ले जाई जा रही 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम चंदन कुमार पुत्र बूची राम निवासी मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास जसपुर खुर्द व दूसरे ने अपना नाम राजू कुमार पुत्र नवल किशोर निवासी श्यामपुरम कॉलोनी बाजपुर रोड थाना आईटीआई बताया। कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह यह शराब काशीपुर के गंगे बाबा मंदिर रोड के निकट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से लेकर जसपुर जा रहे थे। दुकान का अनुज्ञापी दीपक कुमार व उसका केयरटेकर भोलानाथ डाबर है। अनुज्ञापी की रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। पुलिस टीम में नरेश चौहान, हरीश प्रसाद, त्रिलोक, कैलाश काला, योगेश चौधरी आदि शामिल रहे।

More From Author

जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

पढ़िए…रुद्रपुर के रमपुरा में हुई थी फायरिंग, आज हुए गिरफ्तार भेजा जेल, बड़े नाम आए सामने

एसएसपी ने इंटरसिटी बस को दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *